{"_id":"68f2aeda7e5c47d75504e507","slug":"road-dispute-reached-the-sampoorna-samadhan-diwas-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-165928-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा रास्ते का विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा रास्ते का विवाद
विज्ञापन
तरकुलवा। नगर पंचायत क्षेत्र के बसंतपुर धूसी में गंगाधर बाबा स्थान के पास स्थित छठ माता के स्थान के रास्ते को लेकर बृहस्पतिवार को गांव के लोगों ने हंगामा किया था।
इसके बाद शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम नायब तहसीलदार गंगा राम के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर कर जांच-पड़ताल की। दोनों पक्षों को शनिवार को तहसील दिवस में बुलाकर मामले का निपटारा करने की बात कही है।
थाना क्षेत्र के बसंतपुर धूसी मेन रोड के किनारे छठ स्थान व प्राचीन शिव मंदिर के साथ-साथ शमशान घाट का रास्ता जाता है। जिस पर दर्जनों गांव के लोगों का आना-जाना होता है। कुछ लोगों ने पक्का निर्माण कर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया था।
विज्ञापन
लोग पगडंडी के रास्ते आते जाते थे लेकिन शुक्रवार की सुबह उसे रास्ते को भी अगल-बगल के लोग ईट बल्ली लगाकर बंद कर दिया मामला और बिगड़ गया। इसकी सूचना पाकर राजस्व विभाग के टीम नायब तहसीलदार गंगाराम कानूनगों रामा बाबू के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर दोनों पक्षों से बात की मगर बात नहीं बनी तो दोनों पक्षों को शनिवार को तहसील दिवस में बुलाकर मामले को निपटारा करने की बात कही।
इस संबंध में नायब तहसीलदार गंगा राम ने बताया कि मामला टिपिकल है। दोनों पक्षों को तहसील दिवस में शनिवार को बुलाया गया है, वहीं बैठकर मामले को उच्चाधिकारियों के समक्ष हल कर दिया जाएगा।