{"_id":"605788ff8ebc3e5912314033","slug":"return-from-dandi-yatra-bjp-leader-welcomed-deoria-news-gkp3892565101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दांडी पदयात्रा से लौटने पर भाजपा नेता का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दांडी पदयात्रा से लौटने पर भाजपा नेता का हुआ स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दांडी पदयात्रा से लौटने पर भाजपा नेता का हुआ स्वागत
देवरिया। आजादी के 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में निकाली गई दांडी पदयात्रा से लौटे भाजपा नेता अवधेश सिंह का रविवार को पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी अमर रहे के नारे भी लगाए गए।
भाजपा नेता ने कहा कि संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह के निर्देशन में 12 से 15 मार्च के बीच साबरमती आश्रम, अहमदाबाद से नाडियाड जिले तक दांडी पदयात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। पद यात्रा में 14 राज्यों के 161 लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जहां रुके थे, वहां उनकी स्मृतियों को पद यात्रियों ने नमन किया और उस स्थान से परिचित हुए। पदयात्रियों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का पाठ भी किया। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने दांडी पद यात्रा का समापन किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि दांडी पद यात्रा में देवरिया की भी सहभागिता रही। ऐसे विशेष पुण्य एवं साहसिक यात्रा से हम सभी को ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। आजादी के दिनों में महापुरुषों के त्याग और तपस्या को पुन: याद कर उनसे सबक लेने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह, संतोष त्रिगुणायत, जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि, प्रमोद शाही, रामअशीष मौर्य, जिला मंत्री निर्मला गौतम, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, अरविंद पांडेय, पवन कुमार मिश्र, युवा मोर्चा अध्यक्ष विंदेश पांडेय, युवा मोर्चा महामंत्री राज दीक्षित आदि मौजूद रहे।