फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Retired secretary's body found in roadside pit

Deoria News: सेवानिवृत्त सचिव का शव सड़क के किनारे गड्ढे में मिला

Sat, 21 Oct 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 21 Oct 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Retired secretary's body found in roadside pit
मईल। थाना क्षेत्र के गोड़वली गांव निवासी सेवानिवृत्त सचिव का शव शनिवार को मईल चौराहा से पूरब पेट्रोल पंप के पास सड़क के किनारे गड्ढे में मिला। वह एक दिन पहले घर से बाजार करने निकले थे। सूचना मिलने पर सीओ बरहज राजेश सिंह व थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज मौके पर पहुंच कर छानबीन की।
विज्ञापन

गोड़वली गांव निवासी वशिष्ठ सिंह (65) कोआपरेटिव के सेवानिवृत्त सचिव थे। शुक्रवार की शाम को बाजार करने मईल चौराहा गए थे। रात में घर वापस नहीं लौटे तो परिजन खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। शनिवार की शाम को कुछ लड़के सड़क के किनारे गड्ढे के पानी में बेरा का फूल तोड़ने गए तो शव देख शोर मचाया। जिस पर लोग जुट गए। शव की पहचान लोगों ने वशिष्ठ सिंह के रूप में की। थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed