फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Restaurant employee beaten by bullies

Deoria News: रेस्टोरेंट कर्मचारी को दबंगों ने पीटा

Wed, 23 Jul 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 23 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Restaurant employee beaten by bullies
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के जेल चौकी के पास एक रेस्टोरेंट में बुधवार को मामूली कहासुनी को लेकर घुसे आधा दर्जन मनबढ़ युवकों ने एक कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई कर दिया। पहले हाथ से पिटना शुरू किया।
विज्ञापन

जब कर्मी गिरकर बचाव करने लगा तो रेस्टोरेंट में मौजूद कुर्सियां उठाकर उसकी पिटाई करने लगे। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह युवक अचानक रेस्टोरेंट में घुसते हैं और मारपीट शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन

इस हमले में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। रेस्टोरेंट के मालिक श्याम सुंदर यादव ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि नशे में धुत होकर आधा दर्जन युवक बुधवार की दोपहर में मेरे रेस्टोरेंट में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मेरे स्टॉफ के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। उसने जब विरोध किया तो मेरे स्टाफ राज किशोर प्रसाद को मारने लगे। यह देख अन्य कर्मी शेषनाथ, अमरजीत गोंड, महिला गुड़िया कुमारी भारती व तारा कुमारी भारती ने बीच-बचाव किया तो उनसे अभद्रता करते हुए मारपीट करने लगे।

घटनाक्रम रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। कोतवाली दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला संज्ञान में ले लिया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed