फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   report against school managemaent

Deoria News: छात्रा के घरवालों ने विद्यालय प्रशासन के खिलाफ दी तहरीर, कार्रवाई की मांग की

Sun, 11 Feb 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 11 Feb 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
report against school managemaent
बैग में सिगरेट और माचिस की डिब्बी मिलने के बाद छात्रा की आत्महत्या का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बृहस्पतिवार की दोपहर में रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के अरईपार गांव की एक किशोरी की आत्महत्या के मामले में उसके बड़े पिता ने थाने में तहरीर दी है। उन्हाेंने घटना के लिए विद्यालय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
छात्रा की मौत के बाद आनन-फानन परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का दाह संस्कार कर दिया था। पुलिस को भी इसकी भनक शुक्रवार को परिजनों की ओर से तहरीर सौंपे जाने के बाद लगी। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अशोक इंटर कॉलेज बरपार के बाथरूम से बृहस्पतिवार की दोपहर में करीब डेढ़ बजे धुआं निकलने पर विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य को इसकी सूचना दी। करीब जाकर जब देखे तो वह हैरान रह गए। वहां रंगे हाथ चार किशोरियों को सिगरेट पीते हुए पकड़ा। विद्यालय का माहौल दूषित होने का भय देखकर उन्होंने उनके परिजनों को बुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी के सम्मुख यह पूछा गया कि आखिर सिगरेट और माचिस लेकर आया कौन था। इसमें श्वेता भारती नाम की छात्रा की तरफ सभी ने इशारा किया। इसके बाद श्वेता की मां आक्रोश में अपनी बेटी को पीटने लगीं। विद्यालय के लोगों ने बीच-बचाव कर शांत कराया। सभी किशोरियों को इस तरह की हरकत दुबारा न करने की चेतावनी देकर घर भेज दिया गया।
घर जाने के करीब दो घंटे बाद श्वेता भारती का शव घर के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों मिला। आनन-फानन परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का दाह संस्कार कर दिया।

इस संबंध में रामपुर कारखाना थाना के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी एक दिन बाद हुई। शव का अंतिम संस्कार बिना पोस्टमार्टम के परिजनों ने कर दिया। इससे मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। तहरीर मिलने के बाद प्रधानाचार्य और अन्य कर्मियों से पूछताछ की गई है।
सीओ सदर संजय रेड्डी ने बताया कि इस घटना के बारे में जानकारी नहीं है। पता करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed