{"_id":"6a4aa0a4153def01cc00eb1e","slug":"relatives-agree-for-last-rites-on-assurance-of-minister-of-state-deoria-news-c-208-1-deo1026-186229-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: राज्यमंत्री के आश्वासन पर अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: राज्यमंत्री के आश्वासन पर अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए परिजन
Sun, 05 Jul 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित परिवार से बात कर अंतिम संस्कार के लिए मनाते मंत्री
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव में राजू शर्मा की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या का मामला रविवार को और भड़क गया।
परिवार वालों का कहना था कि जब तक आरोपियों के घर पर बुलडोजर नहीं चल जाता और पुलिस एनकाउंटर नहीं करती है, तब तक शव का अंंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
गांव में तनाव और परिवार वालों की जिद को देखते हुए शाम चार बजे प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। वह देर शाम 7:30 बजे तक परिवार वालों को ढांढ़स बंधाते हुए बातचीत करते रहे।
राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री से मिलकर मांगें पूरी कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिवार वाले सोमवार की सुबह राजू का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए।
राज्यमंत्री ने मौके पर मौजूद सदर एसडीएम और सीओ को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने सहित कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि पीड़ित के घर से होकर आरोपी के घर जाने वाले मार्ग को बंद कराया जाए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
राजू की हत्या की जानकारी मिलने के बाद उसका भाई शिवम शर्मा दुबई से शनिवार की देर शाम 7:30 बजे घर पहुंचा था।
रात 10 बजे अंतिम संस्कार करने को राजी हुए परिवार वालों ने प्रशासन को आश्वस्त किया था कि रविवार की सुबह हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कर करेंगे।
इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली थी और एसडीएम जिला मुख्यालय लौट गए थे। रविवार की सुबह मौके पर जमे पुलिस अधिकारी अंतिम यात्रा के इंतजार में बैठे रहे। तभी यह बात सामने आई कि परिवार वाले मांगों को पूरी करने की जिद कर रहे हैं और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
इसके बाद पुलिस नए सिरे से मान मनौवल में जुट गई। इसी बीच प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा भी पहुंच गए।