{"_id":"647640a42a79a1a5b0005c7e","slug":"reading-started-without-meter-being-installed-deoria-news-c-7-1-187461-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मीटर लगा ही नहीं शुरू हो गई रीडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मीटर लगा ही नहीं शुरू हो गई रीडिंग
Tue, 30 May 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 30 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
मनमानी बिजली का बिल भेज रहा विद्युत निगम
बिना मीटर लगे ही रीडिंग करा रहा निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। ठेकेदारी पर चल रहा बिजली निगम उपभोक्ताओं का शोषण करने में लगा है। बिजली का कनेक्शन लेकर उपभोक्ता मीटर लगवाने के लिए छह माह से निगम का चक्कर काट रहे हैं। जबकि बिना मीटर लगे काल्पनिक रीडिंग कर बिल जनरेट कर दिया जा रहा हैै।
बिजली निगम ने रुद्रपुुर में मीटर रीडिंग और बिलिंग का काम एक निजी कंपनी को दिया है। निजी कंपनी के कर्मचारी मीटर रीडिंग लेने नहीं जा रहा हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि जहां मीटर नहीं लगा है वहां का भी काल्पनिक रीडिंग भर कर बिल जनरेट कर दिया जा रहा है,। जहां मीटर लगा है वहां भी वास्तविक रीडिंग नही लिया जा रहा है। रीडिंग लेने के लिए लगाए गए कर्मचारी घर बैठे मनमानी ढंग से यूनिट अपलोड कर रहे हैं। इस कारण उपभोक्ताओं को बिजली खर्च करने से अधिक बिल देना पड़ रहा है। भभौली के विद्युत उपभोक्ता एमएन सिंह ने कहा कि बार-बार बिजली निगम के अधिकारियों से आग्रह करने के बाद भी उनके घर पर मीटर नहीं लगा। निगम मीटर नहीं लगने से मनमानी बिल भेज रहा है। इस माह एकाएक तीन हजार रुपये बिल भेज दिया गया। जांच करने पर पता चला की निगम ने कागज में मीटर लगा दिया है और मनमानी रीडिंग भेजकर अधिक बिल जनरेट कर दिया। गांव के हर उपभोक्ता शिवशंकर, दीवाकर, उपेंद्र, धीरेंद्र आदि ने कहा कि उनके घर मीटर तो लग गया है, पर कभी कोई कर्मचारी रीडिंग लेकर मशीन से बिल निकालने नहीं आया। लोग घर बैठे बिल निकाल कर भेज दे रहे हैं। पीड़ित उपभोक्ताओं ने मामले की शिकायत एक्सईएन से की है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस बाबत अधिशासी अभियंता ब्रजेश कुमार ने कहा कि शिकायत की जांच हो रही है। एक निजी कंपनी को मीटर रीडिंग और बिल निकालने की जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी के लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।