फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ration distribution stalled due to server failure, card holders upset

Deoria News: सर्वर फेल होने से राशन वितरण ठप, कार्ड धारक परेशान

Fri, 14 Jul 2023 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ration distribution stalled due to server failure, card holders upset
शोर-शराबा करते हैं लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



सलेमपुर। सर्वर फेल होने के कारण कार्डधारकों में माह जुलाई का राशन वितरण नही हो पा रहा है। कार्डधारक राशन नहीं मिलने से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि सिस्टम को ठीक से चलाने की जिम्मेदारी जिसको मिली है, वह इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कोटेदारों ने इसकी शिकायत की है, लेकिन ठीक नहीं हो सका है।


जुलाई महीने के राशन वितरण की तिथि विभाग ने 11 से 22 जुलाई तक निर्धारित किया है। निर्धारित तिथि के अनुसार कोटेदार मशीन लेकर वितरण शुरू करने बैठ रहा है, लेकिन मशीन का सर्वर पूरी तरह से फेल रह रहा है। लगातार तीन दिनों से ई-पाॅस मशीन को लेकर दुकानदार कार्डधारकों को राशन देने का काम शुरू कर रहे हैं, लेकिन सर्वर खराब होने के चलते वितरण कार्य नहीं हो पा रहा है। गांव के कार्डधारक झोला और बोरा लेकर दुकान पर आ रहे हैं और अंगूठा नहीं लगने के कारण सिस्टम और दुकानदार को खरी-खोटी सुना रहे हैं। सिस्टम को सुचारु रूप से चलाने के लिए हर ब्लाॅक में एक-एक इंजीनियर रखे गए हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। लार ब्लाॅक के नेमा गांव के राजन सिंह, बभनौली के अमरजीत श्रीवास्तव, पिंडी के श्रीराम, हाटा के महेश साहू, सजांव के रामसुंदर दुबे आदि कोटेदारों का कहना है कि सर्वर की दिक्कत से राशन वितरण नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते मारपीट की संभावना बन जा रही है। इसके लिए जब भी इंजीनियर को फोन किया जा रहा है तो उनका नंबर बंद रहता है या फोन नहीं उठता है। लोगों का कहना है गांव के कार्डधारक वितरण तिथि जानकर दुकान पर आते हैं और सर्वर खराब है, यह जानकर शोर-शराबा करने लगते हैं। लार के पूर्ति निरीक्षक शिवकुमार प्रजापति ने बताया कि सर्वर की गड़बड़ी है। सिस्टम के इंजीनियर को इसकी जानकारी दी गई है। इंजीनियर देवव्रत तिवारी ने बताया कि ऊपर से ही सर्वर खराब है। यह लखनऊ से सही होगा। इसकी जानकारी दी गई है। फोन नहीं उठाने की शिकायत गलत है। हर कोटेदार का फोन उठाता हूं। समस्या का समाधान हमारे स्तर से होना होता है तो तुरंत करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed