{"_id":"61633bca8ebc3ed09729959a","slug":"rape-case-registered-accused-sent-to-jail-salempur-news-gkp412478953","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक और दो सगे भाइयों पर दुष्कर्म का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक और दो सगे भाइयों पर दुष्कर्म का केस दर्ज
विज्ञापन

सलेमपुर। संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक और दो सगे भाइयों पर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉस्को एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी पहले से किसी मामले में जेल में बंद है। जबकि पुलिस ने आरोपी प्रबंधक को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आरोप है कि एक साल से तीनों लोग किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहे थे। रविवार को उसने एक बच्ची को जन्म दिया। परिवार वालों ने उससे सख्ती से पूछा तो उसने प्रबंधक एवं दो सगे भाइयों पर धमकी देकर पिछले एक वर्ष से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रबंधक और दो सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया।
बरहज थाना क्षेत्र का एक शख्स अपने परिवार के साथ नगर में किराए के मकान में रहता है। कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, उनकी बेटी नगर के ही रहने वाले एक संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक मनोज श्रीवास्तव के मकान में काफी दिनों से झाड़ू-पोंछा करती थी। करीब एक साल पूर्व कार्य पर जाते समय पड़ोस के अर्जुन यादव ने उसके साथ दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। उसे दिखाकर वह किशोरी को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। अर्जुन एक पुराने मामले में जेल चला गया तो उसका भाई उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि जिस घर में वह काम कर रही थी, उसके मालिक एवं संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक मनोज श्रीवास्तव पत्नी के नहीं रहने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच नाबालिग गर्भवती हो गई। रविवार को उसने बच्ची को जन्म दिया। परिवार वालों की पूछताछ में संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक व दो सगे भाइयों पर आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने किशोरी के पिता के तहरीर पर मनोज श्रीवास्तव सलेमपुर, अर्जुन यादव व कृष्णा यादव निवासी परान छपरा के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। अर्जुन यादव किसी मामले में पहले से जेल में है। रविवार को पुलिस ने आरोपी संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक मनोज श्रीवास्तव को जेल भेज दिया। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर तीन लोगों पर रेप व पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कर मनोज श्रीवास्तव को जेल भेजा जा रहा है जो एक संस्कृत महाविद्यालय का प्रबंधक है। एक अन्य आरोपी पहले से ही दूसरे मामले में जेल में बंद है।