{"_id":"6612ec10073e80b78b0ce174","slug":"rangdari-demanded-from-contractor-deoria-news-c-208-1-deo1004-122888-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ठेकेदार से मांगी दस लाख की रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ठेकेदार से मांगी दस लाख की रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी
Mon, 08 Apr 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
26 मार्च को जल जीवन मिशन के ठेकेदार से फोन कर मांगी गई थी रंगदारी
ठेकेदार की तहरीर पर जांच के बाद पुलिस ने 11 दिन बाद दर्ज किया मुकदमा
रामपुर कारखाना। जल जीवन मिशन के ठेकेदार से मोबाइल पर फोन कर दस लाख रुपये रंगदारी के रूप में मांगने का मामला प्रकाश में आया है। घटना 26 मार्च की बताई जा रही है। फोन करने वाले ने रंगदारी की रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। ठेकेदार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने फोन करने की जांच करने के बाद छह अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया है। ठेकेदार का परिवार सहमा हुआ है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सोनिया मुंडेरा गांव निवासी चंद्रशेखर पाठक जल जीवन मिशन में ठेकेदारी करते हैं। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, 26 मार्च को उनके मोबाइल फोन पर एक नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने उनसे 10 लाख रुपये रंगदारी मांग की। फोन करने वाले ने रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इससे ठेकेदार का परिवार सहम गया है। ठेकेदार ने रामपुर कारखाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस ने छानबीन के बाद तहरीर देने के 11 दिन बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 384 और 507 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानेदार नंद प्रसाद ने कहा कि ठेकेदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मोबाइल नंबर के जरिए आरोपी का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान में जुटी हुई है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।