फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ramprawesh is nearly decided for jila panchayat president

रामप्रवेश का निर्विरोध निर्वाचन तय

Fri, 01 Jan 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Fri, 01 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी रामप्रवेश यादव बबलू का निर्विरोध निर्वाचन तय है। शुक्रवार को एकमात्र प्रत्याशी बबलू ने अपना नामांकन पत्र दो सेट में दाखिल किया।
विज्ञापन


अब औपचारिक घोषणा बाकी है। चार जनवरी को नामांकन पत्रों की वापसी और सात को चुनाव की तिथि है।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करना था।

समाजवादी पार्टी ने रामप्रवेश यादव बबलू को अधिकृत किया था। शुक्रवार को दिन में 12:30 बजे देवरिया क्लब में बने कैंप कार्यालय से रामप्रवेश यादव बबलू चुनाव प्रभारी एमएलसी रामवृक्ष सिंह यादव और राज्यसभा सदस्य कनकलता सिंह और सपा नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन


कार्यालय में उन्होंने अपना नामांकन पत्र जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव को सौंपा। जिलाधिकारी ने नामांकन पत्रों की जांच की। प्रस्तावक और अनुमोदकों से पूछताछ की गई। जिलाधिकारी ने दस्तखत के बारे में पूछा क्या आपके दस्तखत हैं?  प्रस्तावकों और अनुमोदकों ने हां में जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बबलू बोले, नववर्ष मंगलमय हो
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद रामप्रवेश यादव बबलू ने जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव को नववर्ष की शुभकामना दी। बोले, नववर्ष मंगलमय हो। इसके बाद सीडीओ कैप्टन आलोक शेखर तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बीके गुप्त, अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व राजकेश्वर की तरफ मुखातिब हुए। अधिकारियों ने मुस्कुराकर नए साल की मुबारकबाद दी।  


इनकी रही मौजूदगी
सपा जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव, एमएलसी रामसुंदर दास, विधायक शाकिर अली, गजाला लारी, मनबोध प्रसाद, डॉ. आशुतोष उपाध्याय बबलू, व्यास यादव, पीडी तिवारी, बृजेश यादव, मनीष सिंह, विजय रावत, भानु प्रताप सिंह चंचल, जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, धर्मेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव, मुराद अली बेग, किसान नेता विनय सिंह, ओपी यादव, चौधरी बेचूलाल, मुकुल सिंह, इंजीनियर विशाल यादव मुन्ना, कमला यादव, इमरान खान, जावेद अंसारी, फोम तिवारी, समीउल्लाह अंसारी, धर्मवीर गुप्त, खुर्शीद आलम, मनोज यादव, रणवीर यादव आदि शामिल रहे।


मीडिया के सवालों पर भड़के विधायक
देवरिया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान पथरदेवा के विधायक शाकिर अली ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया। मीडिया के सवालों पर झल्लाए विधायक ने कहा कि देखने और सुनने वाले खुद अमर्यादित हैं।
दरअसल, शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होना था।

 देवरिया क्लब में सपा प्रत्याशी रामप्रवेश यादव बबलू के बने कैंप कार्यालय में विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा था। दोपहर 12:30 बजे पर्चा दाखिला के लिए जुलूस निकला। अधिक संख्या में नेता और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंच गए।

प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी इनको रोक नहीं पाए। मीडिया ने जब विधायक शाकिर अली से पूछा कि नियम को तोड़ते हुए आप लोग इतनी संख्या में अंदर कैसे आए। यह तो अमर्यादित आचरण हुआ। इसपर विधायक भड़क गए और बोले, देखने और सुनने वाले खुद अमर्यादित हैं। विधायक के इस बयान की चर्चा सुर्खियों में आ गई।  



जैसा सवाल, वैसा जवाब दिया
पथरदेवा विधायक शाकिर अली ने कहा कि उनसे जैसा सवाल पूछा गया, वैसा ही जवाब दिया है। वह अपने बयान पर अब भी अडिग हैं। इसमें कोई परिवर्तन नहीं करेंगे। समाजवादी पार्टी एक संगठित और विचारधारा वाली पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed