फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ramjanaki Marg: Widening work accelerates, re-marking at Kaparwar crossing

रामजानकी मार्ग : चौड़ीकरण का काम तेज, कपरवार चौराहे पर दोबारा चिह्नांकन

Wed, 09 Jul 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 09 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Ramjanaki Marg: Widening work accelerates, re-marking at Kaparwar crossing
कपरवार में अतिक्रमण हटाती मशीन। संवाद 
बरहज। रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य तेज हो गया है। लोग सड़क की हद में आने वाली जमीन से कब्जा हटा रहे हैं। विभाग कपरवार चौराहे पर जमीनों का दोबारा चिह्नांकन करा रहा है। कब्जा हटाने के बाद हद में कुछ और जमीन आ जाने से अतिरिक्त बोझ पड़ने को लेकर काश्तकार परेशान हैं। लोगों को दो से ढाई फुट जमीन और खाली करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

भारत माला श्रृंखला के तहत एनएच 227ए रामजानकी मार्ग चौड़ीकरण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। कपरवार उग्रसेन पुल से कुंडौली तक करीब 12 मीटर, जबकि कुंडौली से मेहरौना बार्डर तक 12.25 किमी सड़क 19 मीटर चौड़ा किया जायेगा। अधिकारियों के अनुसार कपरवार से कुंडौली तक बीच में पड़ने वाले प्रमुख चौराहों पर डिवाइडर बनाए जाएंगे, जिससे चौराहों पर चौड़ाई 12 से बढ़कर 14 मीटर हो जाएगी। चौराहों पर सड़क के मध्य बनाए जाने वाले डिवाइडर के दोनों तरफ मार्ग को सात-सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसमें पटरी भी शामिल है। लोगों के अनुसार कराए गए चिह्नांकन के मुताबिक अधिकांश काश्तकार सड़क के हद में आने वाले जमीन से अपना कब्जा खाली कर चुके हैं, लेकिन सोमवार को विभाग की ओर से दोबारा चिह्नांकन कराए जाने से सड़क की चौड़ाई का हद करीब दो से ढाई फीट और बढ़ गया है। कपरवार गांव के अखिलेश सिंह, राजेश कुमार, दिलीप, शंभू सिंह आदि का कहना है कि सड़क की चाैड़ाई बढ़ने से कब्जा खाली कर चुके काश्तकारों को अतिक्रमण खाली करने के लिए दोबारा मेहनत करना पड़ेगा। इसके चलते काश्तकारों पर अतिरिक्त खर्च आएगा। लोगों का यह भी कहना है कि पूर्व में विभाग ने जमीन का चिहांकन कर सड़क के दोनों तरफ की दीवारों पर मार्का लगाया था, लेकिन एक बार फिर लगाया जा रहा है, जो समझ से परे है। जिसको लेकर लोगों में नाराजगी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed