फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ramchandra vidyarthi jayanti celebreted

Deoria News: अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी की जयंती मनाई

Tue, 02 Apr 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 02 Apr 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
ramchandra vidyarthi jayanti celebreted
छात्रों ने निकाली प्रभातफेरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी की सोमवार को धूमधाम के साथ 95वीं जयंती मनाई गई। छात्रों ने प्रभातफेरी निकालकर शहीद को सलामी दी।
देसही देवरिया विकास खंड क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव स्थित शहीद रामचंद्र विद्यार्थी इंटर कॉलेज के छात्रों ने शिक्षकों की देखरेख में सोमवार की सुबह गाजे-बाजे के साथ प्रभातफेरी निकाली। ग्रामसभा भ्रमण के दौरान गांव के शहीद के सम्मान में लग रहे गगन भेदी नारों से क्षेत्र गूंज उठा। प्रभातफेरी ग्रामसभा का भ्रमण कर स्थानीय बाजार स्थित शहीद स्मारक पर पहुंची। वहां शहीद की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस दौरान शहीद के छोटे भाई (तीसरे नंबर के) रामबड़ाई प्रजापति, भतीजा रिटायर्ड मेजर ब्रजेश प्रजापति, प्रधान हरिलाल यादव, पूर्व प्रधान राजकेश्वर जायसवाल, विनोद पांडेय, तूफानी कुशवाहा, डाक्टर फुलेना आदि मौजूद रहे। छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed