फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rain problem

ार उपकेंद्रों में घुसा बारिश का पानी,1

Mon, 15 Jul 2019 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
rain problem
देवरिया के हाटा रोड स्थित पुरवां विद्युत उप केंद्र हुआ जलमग्न। - फोटो : DEORIA
फोटो समाचार...
विज्ञापन

चार उपकेंद्रों में पानी, आधे शहर समेत 1800 गांवों की बत्ती गुल
पुरवा उपकेंद्र में चार फीट तक पानी पहुंचने से ट्रांसफॉर्मर और उपकरणों के खराब होने का खतरा
पानी कम न होने से विद्युत आपूर्ति शुरू होने में लग सकता है लंबा वक्त
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बारिश का पानी घुसने से चार विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े करीब 1800 गांवों की आपूर्ति ठप है। पुरवा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े शहर के कई मोहल्लों में भी अंधेरा छाया है। पानी कम न होने से इन इलाकों में अगले 3-4 दिनों तक बिजली मिलने की उम्मीद कम है। वहीं, लार विद्युत उपकेंद्र मेन लाइन में फाल्ट के कारण दो दिनों से ब्रेक डाउन है। बिजली नहीं मिलने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है।
छह दिनों तक हुई बारिश ने बिजली आपूर्ति पर ब्रेक लगा दी है। शनिवार की रात करीब नौ बजे शहर से सटे पुरवा विद्युत उपकेंद्र में पानी घुस गया। इसके चलते शहर के रामगुलाम टोला, सिंधी मिल, गायत्रीपुरम कॉलोनी, कसया रोड, अबूबकर नगर समेत कई मोहल्लों समेत 500 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा बैतालपुर, खैराबनुआ विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति दो दिनों से जलजमाव के कारण प्रभावित है। भिंगारी बाजार उपकेंद्र को जाने वाली मेन लाइन का पोल पानी में गिरने के कारण इस उपकेंद्र की आपूर्ति तीन दिनों से बंद है। खेमादेई विद्युत उपकेंद्र कई दिनों से ब्रेकडाउन चल रहा है। मेन लाइन में फाल्ट के कारण लार विद्युत उपकेंद्र पर दो दिनों से आपूर्ति नहीं है। सभी उपकेंद्रों से जुड़े करीब 1800 गांवों की आपूर्ति ठप है। इसके अलावा लोकल फाल्ट की दुश्वारियां लोगों को झेलनी पड़ रही हैं। प्रभारी अधीक्षण अभियंता ब्रजेश कुमार ने बताया कि चार उपकेंद्र जलभराव के कारण बंद हैं। अन्य उपकेंद्र व फीडर की आपूर्ति फाल्ट के कारण प्रभावित है। इसे ठीक करने में कर्मचारी जुटे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
लार बस स्टैंड का ट्रांसफॉर्मर कई दिनों से जला
देवरिया। लार नगर के बस स्टैंड पर लगा 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर कई दिनों से जला पड़ा है। इसकी वजह से लक्खू मोड़ से सब्जी मंडी गेट तक की आपूर्ति प्रभावित है। इसकी वजह से दुकानदारों और नगरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद बिजली निगम जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदलने की जहमत नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर किया हंगामा
सलेमपुर। ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली की आपूर्ति शुरू हुई बरसात के बाद से ध्वस्त है। नगर के लोगों को किसी तरह बिजली तो मिल रही है, लेकिन गांवों में आज भी बिजली की आपूर्ति ठप है। बरसात के चलते फाल्ट ठीक करने में बिजली कर्मचारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न मिलने से आक्रोशित भागलपुर फीडर के ग्रामीणों ने रविवार सुबह सब स्टेशन पर हंगामा किया। कहा कि अगर शीघ्र बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे। भागलुपर फीडर के मधवापुर व वभनौली बंजरिया आदि गांव नगर से एक किमी के दूरी पर स्थित है। इन गांवों में भी विभाग आपूर्ति व्यवस्था नहीं ठीक नहीं कर सका है। वहीं, सतरांव सब स्टेशन के उपभोक्ताओं को शनिवार रात वर्षा के बाद से बिजली की आपूर्ति ठप है। रविवार को पूरे दिन बिजली नहीं मिली। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के मोबाइल डिस्चार्ज हैं।
देसही में आठवें दिन बाधित रही आपूर्ति
देवरिया। देसही देवरिया क्षेत्र में लगातार आठवें दिन विद्युत आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ता हलकान रहे। रविवार को भी लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे, लेकिन आपूर्ति बहाल न हो सकी। देसही देवरिया के इमिलिया और चम्पापुर विद्युत उपकेंद्र को कसया से मिलने वाली सप्लाई रविवार को भी नहीं आने से लोग परेशान रहे। क्षेत्र के करीब 317 गांव एक सप्ताह से लगातार अंधेरे में डूबे हुए हैं। कई दिनों से हो रही तेज बारिश की चलते बिजली व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। जर्जर पोल और कई जगह तार टूटकर गिरे हुए हैं। जगह-जगह पानी लगा होने से आपूर्ति नहीं बहाल हो पा रही है। लोगों को अपना मोबाइल चार्ज कराने के लिए शुल्क देने के साथ ही इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। उधर, विभागीय अधिकारियों की मानें तो मरम्मत का कार्य चल रहा है। सोमवार तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
उपकेंद्र में घुसकर लोगों ने एसएसओ को पीटा
24 घंटे से ठप है बरियारपुर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति
एसएसओ ने कोतवाली पुलिस को दिया नामजद तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बिजली खराबी दूर न करने से नाराज लोगों ने बरियारपुर विद्युत उपकेंद्र में घुसकर ड्यूटी पर तैनात एसएसओ की पिटाई कर दी। विरोध करने पर अभिलेख फाड़ दिया और उपकेंद्र में ताला बंद कर चाभी साथ ले गए। इसकी वजह से 24 घंटे से आपूर्ति प्रभावित है। एसएसओ ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के विरोध में कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। उन्होंने 48 घंटे में कार्रवाई न होने पर एसई कार्यालय पर धरने का एलान किया है।
बारिश के कारण बरियारपुर विद्युत उपकेंद्र का फीडर ब्रेक डाउन था। शनिवार की शाम बरियारपुर में एक व्यक्ति के दरवाजे पर तार टूट गया। कर्मचारियों ने उसे जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी। कुछ देर बाद पहुंचे बरियारपुर गांव के कुछ लोगों ने एसएसओ अभिषेक कुमार को फिर फीडर बंद कर खराबी दूर करने को कहा। मना करने पर एसएसओ को मारने-पीटने लगे। कार्यालय में रखा सरकारी अभिलेख फाड़ दिए और उपकेंद्र में ताला बंद कर चाबी लेकर चले गए। इसके चलते 24 घंटे से आपूर्ति प्रभावित है। इसकी जानकारी होने पर कर्मचारी लामबंद हो गए। कोतवाली पुलिस को एसएसओ ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तीन दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सड़क पर संगठन उतरेगा।
कर्मियों का आरोप छूठा
देवरिया। बरियारपुर के लोगों का आरोप है कि बिजली की मरम्मत करने के दौरान एसएसओ अभिषेक कुमार ने आपूर्ति दे दी। इसके चलते मजदूर झुलस गया। इससे नाराज लोगों ने एसएसओ की पिटाई की थी। अपनी कमी को छिपाने के लिए फर्जी मुकदमे में लोगों को फंसाने में बिजली निगम के अफसर जुटे हैं।

लोगों के प्रयास से बदला गया ट्रांसफॉर्मर
खुखुंदू। सोनहुला गांव में 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर कई दिनों से जला था। विभागीय उदासीनता के कारण बदला नहीं जा रहा था। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नीरज शाही और हियुवा के ब्लॉक संयोजक ओमप्रकाश मिश्र के प्रयास से गांव का ट्रांसफॉर्मर बदला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed