फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rain

Deoria News: दोपहर तक बदली के बाद रिमझिम बारिश से बढ़ गई ठंड

Mon, 05 Feb 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 05 Feb 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
rain
मौसम ने लिया करवट सुबह में निकली धूप दोपहर में छाया बदली उसके बाद हुई बारिश।संवाद
हल्की बारिश को फसल के लिए बेहद लाभदायक मान रहे कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन

...फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। मौसम रविवार को अचानक बदल गया। सुबह से ही बदली जैसी रही और इसके बाद दोपहर में रिमझिम बारिश हुई। कहीं ज्यादा तो कहीं कम मात्रा में हुई इस बारिश ने किसानों के चेहरे खिला दिए। हालांकि, तापमान में गिरावट होने से ठंड पुन: बढ़ गई।
फरवरी की शुरुआत से ही धूप खिलने से पिछले एक माह से ठंड व गलन की मार झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली थी। हालांकि, फसल के लिए कृषि के जानकार नुकसानदायक मान रहे थे।
विज्ञापन

रविवार को अचानक मौसम के बदले रुख ने ठंड की वापसी करा दी। अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को तापमान अधिकतम तापमान 24 व न्यूतनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना भाटपाररानी के प्रभारी कृषि वैज्ञानिक डॉ. मांधाता सिंह ने बताया कि हल्की बारिश मौसमी फसल के लिए खासकर गेहूं, जौ आदि के लिए लाभदायक है।
उधर, बीआरडी पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के डॉ. उदयभान ने रविवार को बताया कि हल्की बारिश के बाद अब मौसम साफ होगा। हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। तेज धूप खिलने से अब आसार बढ़ रहे हैं।

बारिश से किसानों के चेहरे खिले
दो दिनों से हवा तेज बहने से फसल मुरझा रही थी। रविवार की शाम को हुई बारिश गेहूं की फसल के लिए संजीवनी का काम करेगा। बारिश बहुत जरूरी थी। समय से बारिश हुई है। सभी किसान सिंचाई करने की तैयारी में थे। इससे बहुत ही बचत हुई।

-अशोक राय, किसान खुखुंदू पईलहां

गेहूं की फसल के लिए यह बारिश यूरिया और डाई का काम करेगी। बारिश से फसल लहलहा उठेगी। इससे हर किसान को लाभ हुआ है। यह गेहूं के अलावा दलहनी फसल के लिए भी बहुत कारगर साबित होगा।
-नर्वदेश्वर दीक्षित, सुरहां गांव निवासी किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed