{"_id":"64a06fe937affe6caf03f3d1","slug":"railway-gate-remained-closed-for-one-hour-due-to-technical-fault-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-311-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तकनीकी गड़बड़ी से एक घंटे बंद रहा रेलवे फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तकनीकी गड़बड़ी से एक घंटे बंद रहा रेलवे फाटक
विज्ञापन
क्राॅसिंग के दोनों तरह लग गई वाहनों की लंबी लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भटनी नगर के बाईपास रेलवे फाटक तकनीकी गड़बड़ी से शनिवार को एक घंटे बंद रहा। जिसके चलते क्राॅसिंग के दोनों तरफ वाहन की लंबी लाइन लग गई। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। हालांकि इस दौरान ट्रेनों के आवागमन पर कोई प्रभाव नही पड़ा।
भटनी नगर के बाईपास रेलवे ढाले पर शनिवार को मालगाड़ी आने की सूचना पर गेटमैन ने फाटक बंद किया। ट्रेन जाने के बाद रेलकर्मी ने फाटक खोलना चाहा, लेकिन नहीं खुला। उसने इसकी शिकायत कंट्रोल रूम को दी। जानकारी पर पहुंचे रेल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से क्राॅसिंग में आई दिक्कत दूर की। इस दौरान रेल फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोनों तरफ लोग जाम में परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक भटनी उपेंद्र चौबे ने बताया कि तकनीकी खराबी से दिक्कत आई थी। फाटक को ठीक कर लिया गया है।