फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   railway employee raped with minor, arrested

हाथ-पैर बांधकर किशोरी से रेलकर्मी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sun, 21 Mar 2021 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
railway employee raped with minor, arrested
हाथ-पैर बांधकर किशोरी से रेलकर्मी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन

भटनी(देवरिया)। पानी देने के बहाने कमरे में बुलाकर रेल कर्मचारी ने सहयोगी कर्मी की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे बेहोशी की हालत में झाड़ियों में फेंककर मौके से फरार हो गया। रविवार सुबह करीब आठ बजे किशोरी रेलवे के विश्राम कक्ष के पास झाड़ियों में मिली। उसके दोनों हाथ-पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूसा गया था। मौके से नशीली गोली, पानी की बोतल और टार्च भी पाया गया। बेहोश किशोरी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। आरपीएफ ने आरोपित रेल कर्मचारी को गोरखपुर से गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। घटना की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार और सीओ भाटपाररानी पंचमलाल ने पीड़िता और उसकी मां से मुलाकात की और मदद का आश्वासन दिया।
आजमगढ़ जिले की रहने वाली महिला भटनी रेलवे स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। पति की मौत के बाद वह अपनी 14 वर्षीय बेटी और 8 वर्षीय बेटे के साथ दक्षिणी रेलवे कॉलोनी में रहती है। महिला रेल कर्मी के पास आईडब्लू कार्यालय और गेस्ट हाउस की देख-रेख की जिम्मेदारी भी है। 12 मार्च को रेल महाप्रबंधक गोरखपुर के निरीक्षण के पहले गोरखपुर में तैनात रेल कर्मी अधिकारियों के निर्देश पर रेलवे गेस्ट हाउस में रहने लगा। वह आए दिन महिला रेल कर्मी से गेस्ट हाउस की चाबी लेता था और फिर सुबह देकर चला जाता था। शनिवार शाम करीब सात बजे रेल कर्मचारी रेलवे विश्राम कक्ष की चाबी महिला से लेकर गेस्ट हाउस में सोने चला गया। इसके बाद महिला बच्चों के साथ भोजन कर सो गई। रात करीब एक बजे महिला की नींद खुली तो बेटी लापता थी। महिला गेस्ट हाउस पहुंची तो वह बंद मिला। रविवार सुबह करीब आठ बजे किशोरी को लोगों ने गेस्ट हाउस के पास झाड़ियों में देखा। उसके हाथ-पैर बंधे थे तथा मुंह में कपड़ा ठूसा गया था। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित संतोष यादव के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस बाबत सीओ पंचमलाल ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान रात में तैनात पुलिस कर्मियों की लापरवाही उजागर हुई है।
विज्ञापन

मुंशी और गार्ड पर हो सकती है कार्रवाई
भटनी। पीड़ित महिला बेटी के लापता होने की सूचना लेकर भोर में ढाई बजे भटनी थाने पर पहुंची थी। महिला ने ड्यूटी पर तैनात गार्ड को इसकी जानकारी दी। लेकिन गार्ड और ऑफिस में तैनात मुंशी ने महिला को सुबह आने को कहा। पीड़ित महिला की शिकायत पर एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही इसकी जांच सीओ भाटपाररानी को सौंप दी है। लोगों का कहना है कि जांच की जाए तो रेलवे का एक अधिकारी भी कार्रवाई की जद में आ सकता है। उसी का नाम लेकर महिला का दरवाजा खोलवाया गया और किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ ने बचाई स्थानीय पुलिस की लाज
भटनी। बेटी के गायब होने पर पीड़ित महिला ने जीआरपी और भटनी पुलिस से रात करीब दो बजे मदद की गुहार लगाई। लेकिन दोनों जगहों से उसे निराशा हाथ लगी। बाद में महिला फरियाद लेकर आरपीएफ इंस्पेक्टर के पास पहुंची तो उन्होंने आरोपित रेलकर्मी के गोरखपुर स्थित अधिकारी के पास फोन कर घटना की जानकारी दी। बाद में सर्विलांस की सहायता से आरपीएफ की टीम ने आरोपित रेलकर्मी को गोरखपुर से गिरफ्तार कर भटनी पुलिस को सौंप दिया। इसके अलावा आरपीएफ निरीक्षक शाम तक महिला के साथ थाने पर मौजूद रहे। इसकी चहुंओर प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed