{"_id":"69a5d1d1f388ccbe6d0d8231","slug":"raid-on-sweet-factory-in-baikunthpur-four-quintals-of-sweets-destroyed-deoria-news-c-208-1-deo1023-176175-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बैकुंठपुर में मिठाई कारखाने पर छापा, चार क्विंटल मिष्ठान कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बैकुंठपुर में मिठाई कारखाने पर छापा, चार क्विंटल मिष्ठान कराया नष्ट
Mon, 02 Mar 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो कैप्शन मिठाई की जाँच करते अधिकारी
बरियारपुर। होली पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर में एक मिठाई कारखाने पर छापा मारा। संयुक्त टीम ने करीब चार क्विंटल संदिग्ध और खराब मिठाइयों को नष्ट कराया तथा छह नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने संतोष मद्धेशिया के कारखाने पर छापा मारा। जांच के दौरान मिल्क केक, कलाकंद, लड्डू, डोडा बर्फी और गुलाब जामुन के नमूने संग्रहीत किए गए। प्राथमिक जांच में बड़ी मात्रा में मिठाइयां कई दिन पुरानी और खराब पाई गईं। आशंका जताई गई कि इन्हें होली के मद्देनजर बाजार में खपाने की तैयारी थी। इसको देखते हुए करीब चार क्विंटल मिठाई को नष्ट कराया गया। कार्रवाई के दौरान खाद्य निरीक्षक राजीव मिश्र, बरियारपुर थाने की पुलिस टीम और सदर तहसीलदार केके मिश्रा मौजूद रहे। तहसीलदार ने कहा कि त्योहारों के दौरान मिलावटी और बासी खाद्य पदार्थों की बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।