फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Raid of raw liquor making at brick kiln, six arrested

Deoria News: ईंट-भट्ठे पर कच्ची शराब बनाने का भंडाफोड़, छह लोग गिरफ्तार

Sun, 27 Jul 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 27 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Raid of raw liquor making at brick kiln, six arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र में एक ईंट-भट्ठे पर रविवार को आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर अवैध शराब के बनाने और भंडारण में लिप्त गिरोह का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में 95 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
मौके पर छह सौ किलो लहन नष्ट किया गया। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी झारखंड के रांची जिले के रहने वाले हैं, जबकि भट्ठा मालिक व मुंशी भागने में कामयाब रहे। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-एक सदर सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में आबकारी विभाग और महुआडीह थाने की पुलिस ने महुआडीह कस्बे के पास स्थित एक ईंट-भट्ठे पर छापा मारा। इस दौरान 95 लीटर कच्ची अवैध शराब, 600 किलो लहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में गावेंद्र टोपो, सुमन टोप्पो, सतीश तिग्गा, संजय उरांव, संदीप खुजुर और रघु उरांव शामिल हैं। सभी झारखंड के रांची जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
इनके पास से 95 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान को बरामद किया है। जबकि भट्ठा मालिक भोला यादव और मुंशी इंदल यादव उर्फ चौधरी भागने में कामयाब हो गए। मौके पर मौजूद लहन को नियमानुसार नष्ट किया गया।

छापे के दौरान आबकारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, थाना महुआडीह के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार राय सहित पुलिस व आबकारी विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। गिरफ्तार आरोपियों पर महुआडीह थाने में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed