फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ragging in medical college... Senior burnt six first year students with candle, FIR lodged

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग... सीनियर ने प्रथम वर्ष के छह छात्रों को मोमबत्ती से जलाया, प्राथमिकी

Sun, 01 Mar 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Ragging in medical college... Senior burnt six first year students with candle, FIR lodged
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छह छात्रों से रैगिंग का मामला सामने आया है। एमबीबीएस 2025 बैच के पीड़ित छात्रों ने वर्ष 2023 बैच के एक सीनियर छात्र पर मोमबत्ती से जलाने, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हॉस्टल वार्डन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छात्र बहराइच के रहने वाले शौर्य गुप्ता पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरोप है कि शौर्य 2025 बैच के छात्रों को बीते कुछ दिनों से लगातार प्रताड़ित कर रहा था। वह उनसे अभद्र व्यवहार करता, मोमबत्ती से जला देता और विरोध करने पर मारपीट करता। वह उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करता और धमकाता था। डर और दबाव के कारण छात्र पहले खुलकर सामने नहीं आ सके लेकिन प्रताड़ना बढ़ने पर उन्होंने सामूहिक रूप से हॉस्टल वार्डन आशीष शर्मा से लिखित शिकायत कर दी। इसके बाद मामला प्राचार्य तक पहुंचा। उनके निर्देश पर एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक हुई फिर संबंधित छात्र के खिलाफ थाने में तहरीर देने का फैसला किया गया। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल सदर रामा यादव ने बताया कि वार्डन की तहरीर पर शनिवार को पुलिस ने मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और रैगिंग से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बढ़ी निगरानी :
सूत्रों के अनुसार, प्रशासन ने हॉस्टल में निगरानी बढ़ा दी है और अन्य छात्रों से भी गोपनीय रूप से पूछताछ की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। इस प्रकार की घटना मेडिकल कॉलेज में पहले भी सामने आ चुकी है। एक एमबीबीएस की छात्रा ने उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसमें संबंधित बच्चों को कई दिनों के लिए बाहर किया गया था लेकिन, छात्रों ने पुलिस में शिकायत नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
आरोपी छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साथ ही कॉलेज प्रशासन भी जांच कर रहा है। दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- राजेश मोहन, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed