{"_id":"60ca41648ebc3e2ee40d2ba8","slug":"provurement-closed-wheat-loaded-trollies-stand-at-centre-salempur-news-gkp39836107","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र पर खरीदारी बंद, तीन दिन से खड़ी हैं गेहूं लदी ट्रॉली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र पर खरीदारी बंद, तीन दिन से खड़ी हैं गेहूं लदी ट्रॉली
विज्ञापन
क्रय केंद्र पर खरीदारी बंद, तीन दिन से खड़ी हैं गेहूं लदी ट्रॉलियां
भटनी। क्षेत्र के खोरीबारी गेहूं क्रय केंद्र पर खरीदारी बंद हो गई है। हालांकि कई किसानों के गेहूं की खरीद नहीं हो पाई है। किसान तीन दिन से गेहूं लदी ट्रॉली लेकर क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं। विपणन अधिकारी ने खरीदारी बंद होने के बाद गेहूं लेने में असमर्थता जताई है।
भटनी के खोरीबारी क्रय केंद्र किसान गेहूं लदी ट्रालियां लेकर तीन दिन से जमे हैं। गेहूं की रखवाली के लिए उनको रात में चारपाई डालकर सोना पड़ रहा है। लेकिन खरीदारी की अंतिम तारीख 15 जून आ जाने से उनका गेहूं बिक नहीं पाया है। हालांकि सरकार की ओर से खरीदारी की अंतिम तारीख 22 जून तक कर दी गई है। लेकिन जिम्मेदारों ने अब गेहूं लेने में असमर्थता जताई है। विपणन अधिकारी मुकेश कुमार शुक्ल ने बताया कि गेहूं खरीदारी की अंतिम तारीख 15 जून थी, तब तक जो गेहूं लेकर केंद्र पर आया था उसका गेहूं ले लिया गया है। कुछ किसान अखबार में बढ़ी 22 तारीख देखकर गेहूं लेकर आए हैं। लेकिन मशीन में दिक्कत आने से उनका गेहूं नहीं लिया गया है। अधिकारियों के आदेश पर दोबारा खरीदारी शुरू की जाएगी।