फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   protesting the arrest of Women

महिलाओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 27 Feb 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sat, 27 Feb 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन समेत अन्य संगठनों ने शराब बंदी के विरोध में गिरफ्तार महिलाओं की रिहाई के लिए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उनका कहना था कि पुलिस की मिलीभगत से जिले में अवैध शराब का कारोबार फल फूल रहा है। अधिकारियों की उदासीनता से कई लोगों को जान गंवाना पड़ा है।

आरोप लगाया कि प्रशासन शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की बजाय महिलाओं के खिलाफ दमनकारी नीति अपना रही है। लोगों ने जिलाधिकारी को मांगपत्र देकर कार्रवाई की मांग की।


भाकियू के जिलाध्यक्ष विनोद गुप्त, मंडल प्रवक्ता राघवेंद्र प्रताप शाही, पूर्वांचल मुक्ति वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रेश सिंह अमेठिया की अगुवाई में कार्यकर्ता शनिवार को महिला थाने से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे।
विज्ञापन


वहां पुलिस और प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। मांगपत्र में कहा गया है कि रुद्रपुर स्थित तिवई टोला में अवैध शराब का धंधा जोरों पर है।

शुक्रवार को महिलाएं जिलाधिकारी से मिलने पहुंची थीं लेकिन उनको डीएम से मिलने नहीं दिया गया। प्रशासन की मिलीभगत से अवैध शराब की भट्ठियां धधक रही हैं।

प्रशासन ने शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की बजाय  महिलाओं को गिरफ्तार करवा लिया। यह प्रशासन की दमनकारी नीति है। इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने महिलाओं पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। साथ जिन प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में यह धंधा फलफूल रहा है। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन में कुंवर राणा प्रताप सिंह, धर्मेंद्र राव, राजू यादव, दिग्विजय, रामानंद यादव, अलकेंद्र राव समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed