फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   problem of travelling

Deoria News: दिल्ली रूट पर रोडवेज का ब्रेक, ट्रेनों में भीड़ ऐसी कि जगह मिलनी भी मुश्किल

Wed, 15 May 2024 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 15 May 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
problem of travelling
विहार संपर्कक्रा​न्ति एक्सप्रेस ट्रेन में दिल्ली जाने के लिए स्लिपत बोगी में लगी यात्रियो की भी
...फोटो
विज्ञापन

समर स्पेशल ट्रेनें भी नहीं कर पा रही यात्रियों की समस्या का समाधान
- जनरल में शौचालय में भी बैठे दिखे यात्री, स्लीपर बोगी में भी कन्फर्म टिकट वालों को नहीं मिल रही सीट

अमर उजाला लाइव
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बसों की किल्लत के चलते परिवहन निगम ने दिल्ली रूट पर बसों का संचालन बंद कर दिया है। ऐसे में यात्रियों के सामने केवल ट्रेनों का ही सहारा है। हालांकि, ट्रेनों में भी भीड़ के चलते यात्रियों को जगह नहीं मिल रही है। आलम यह है कि कन्फर्म टिकट वालों को भी अपनी सीट नहीं मयस्सर हो पा रही है। इसके चलते उन्हें अपनी यात्रा पूरी करने में दिक्कत हो रही है। जनरल बोगी में तो गेट के पास से प्रवेश पाना ही असंभव कार्य जैसा प्रतीत हो रहा है। धक्का-मुक्की के बीच शौचालय तक में बैठ कर लोग यात्रा कर रहे हैं।
पूर्वोंत्तर रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली सहित कई जगहों के लिए समर स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं, हालांकि, यह भी यात्रियों की समस्या को दूर कर पाने में असफल साबित हो रही है। सदर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे कुछ ऐसा ही दृश्य दिखा। 2:35 बजे दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार-संपर्कक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर दो पर आकर रुकी। जनरल बोगियों से अधिक एसी बोगी ही इस ट्रेन में लगी थी। जनरल व स्लीपर बोगियों में भीड़ इतनी कि देवरिया से चढ़ने वाले यात्रियों को सामने वाले से अनुनय विनय करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

2:55 बजे संबलपुर से गोरखपुर जाने वाली मौर्य एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या दो पर आई, इसमें गोरखपुर तक जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक दिखी। 3:05 बजे मथुरा-छपरा-दिल्ली डाउन एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या तीन पर आई। इसमें भी लोकल स्टेशनों पर जाने वाले यात्री चढ़ने के लिए मशक्कत करते दिखे। दोपहर 3:30 बजे सहरसा से नई दिल्ली जाने वाली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या दो पर आकर रुकी। इसमें भी जनरल बोगी में प्रवेश करने के लिए यात्रियों को जद्दोजहद करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि सहरसा से ही जनरल व स्लीपर बोगी में भीड़ रही। ऐसे में अन्य स्टेशनों के यात्रियों को चढ़ पाने में गेट के पास मिन्नतें करनी पड़ीं।

सदर रेलवे स्टेशन के बाथरूम में रेंगते दिखे कीड़े
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन को मॉडल रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित करने की योजना है। हालांकि, साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है। प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी कार्यालय के बगल में स्थित बाथरूम में कीड़े घूमते दिखे। सफाई न होने से चलते इसमें लघुशंका करने कोई जाना नहीं चाहता।


स्पीकअप
दरभंगा से ट्रेन में सवार हुआ हूं। कन्फर्म टिकट नहीं मिलने पर वेटिंग लेना पड़ा। 17 मई को दिल्ली से दुबई के लिए फ्लाइट है। स्लीपर बोगी में भी खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है।
-रियाज आलम, यात्री

समस्तीपुर से बिहार संपर्कक्रांति ट्रेन पकड़ा। ट्रेन में भीड़ इतनी है कि जगह मिलने की तो सोच ही नहीं रहे हैं। लग रहा है कि बोगी के दरवाजे के पास बैठकर यात्रा पूरी होगी।
-धीरज कुमार, यात्री

सिवान से ट्रेन में बैठना हुआ है। तीन माह पहले टिकट कराया था, नई दिल्ली में मेडिकल लाइन में कार्य करते हैं। कन्फर्म टिकट होने के बावजूद किसी तरह जगह मिल पाई है। लग रहा है कि पूरी यात्रा ऐसे ही पूरी होगी।
-संदीप कुमार, यात्री

सिवान से ही बोगी में किसी तरह सवार हो पाया हूं। उम्मीद थी कि कन्फर्म टिकट होने से सीट मिल जाएगी, हालांकि, अपनी ही सीट पर पूरी तरह नहीं बैठना हो पा रहा है। दिल्ली के लिए इतनी भीड़ पहली बार देख रहा हूं।
-अर्पित, यात्री

वैशाली एक्सप्रेस में सहरसा से ही आना हो रहा है। किसी तरह तत्काल टिकट का इंतजाम कर पाया। हालांकि, रिजर्वेशन के बावजूद सीट नहीं मिली है।
-शंकर, यात्री

दिल्ली में ई-रिक्शा चलाते हैं। छुटिट्यों में घर सहरसा आना हुआ था, रेलवे स्टेशन से ही तत्काल टिकट मिला, लेकिन ट्रेन में चढ़ने आए तो बैठने की भी जगह नहीं मिली। ऐसे में खड़े होकर ही यात्रा करनी पड़ रही है।
-अमरजीत, यात्री

कोट
चुनाव में 51 बसों के चले जाने से दिल्ली रूट पर बस सेवा को बंद कर दिया गया है। चुनाव के बाद बसों के वापस आने के बाद ही अब यह रूट शुरू किया जाएगा। बस सेवा के बंद होने के बाद दिल्ली जाने वाले अन्य विकल्पों का सहारा ले रहे हैं। बसों के नहीं चलने से रोडवेज की आय पर भी असर पड़ा है।
-मो. इरफान, एआरएम
कोट
इधर समर स्पेशल ट्रेनों की संख्या कम हुई है। बिहार से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सर्वाधिक भीड़ है। वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति, क्लोन एक्सप्रेस सभी पहले से ही फुल आ रही हैं। दिल्ली जाने वाली अधिकतर ट्रेनों में जनरल बोगियाें की संख्या भी कम हुई है।

-संदीप भटनागर, स्टेशन अधीक्षक देवरिया सदर रेलवे स्टेशन

दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भीड़ अधिक बढ़ी है। सुरक्षा के लिहाज से रेलवे स्टेशन पर सतर्कता बरती जा रही है। वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट सहित अन्य ट्रेनों के आने के समय बोगी में यात्रियों को चढ़ने में दिक्कत न हो, इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
-आस मोहम्मद, प्रभारी आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed