{"_id":"65d25c2aaa25c78b4e0e09a7","slug":"problem-of-electric-poles-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-119616-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खंभों में पॉलिथीन बांधकर मौत टाल रहा है बिजली विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खंभों में पॉलिथीन बांधकर मौत टाल रहा है बिजली विभाग
Mon, 19 Feb 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
हनुमान मंदिर चौराहे पर बिजली के पोल में लपेटा गया पॉलीथिन।संवाद
अमर उजाला लाइव
फोटो-
टूटे हुए खंभे और लटकते तार बन सकते हैं हादसे के कारण
बीस दिन पहले बैंड पार्टी के वाहन से तार टकराने पर हुआ था शाॅर्ट सर्किट
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दो दिन पहले ही शहर के पूर्वा मोहल्ले में दीवार गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। यहां लापरवाही उसकी थी, जिसकी जान गई, जबकि शहर में बिजली निगम की लापरवाही से बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।
कहीं, करंट उतर रहे बिजली के लोहे के खंभे में पॉलिथीन बांधा गया है तो कहीं जर्जर हो चुके खंभे तारों के सहारे टिके हुए हैं। इसी के साथ सड़क पर झूलते हुए तारों से भी शाॅर्ट सर्किट से हादसा टालने के लिए लोग रास्ता बदल रहे हैं। शहर के जागरूक लोग बिजली निगम में शिकायत भी कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
शहर में बिजली की अव्यवस्था से लोग इतने परेशान हैं कि समस्या वाले स्थान पर खड़े होते ही लोग घरों से बाहर निकलकर दर्द बयां कर रहे हैं। अमर उजाला टीम रविवार को तहसील गेट पर पहुंची तो पान की गुमटी के पास खड़े तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री विजय सेन यादव आ गए। उन्होंने जर्जर खंभे को दिखाते हुए कहा कि खंभे के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस मामले में बार एसोसिएशन के लोग जिलाधिकारी से शिकायत करेंगे। बिजली अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद भी जर्जर खंभे को बदला नहीं गया।
विज्ञापन
इसी प्रकार शहर के व्यस्ततम क्षेत्र राघव नगर मोड़ पर बिजली के खंभे में पॉलिथीन बांधा गया है। दुकानदारों ने बताया कि छठ पूजा में सरकारी कर्मचारियों ने पॉलिथीन बांध दिया था। खंभे में करंट उतरता है।
इसी प्रकार हनुमान मंदिर चौराहे पर खंभे में पॉलिथीन बांधा गया है। इसे देखकर लोग खुद ही दूरी बना लेते हैं। कोऑपरेटिव चौराहा, हनुमान मंदिर चौराहा, नगर पालिका रोड और देवरिया खास में लोग बिजली निगम से खफा हैं।
जब निकली चिंगारी तो ट्राॅली से कूद गए थे बच्चे
देवरिया खास में हनुमान मंदिर से भगवान चौराहे पर जाने वाले रोड पर बिजली के तार सड़क पर लटक रहे हैं। वहां के दुकानदार विजय शंकर कुशवाहा ने बताया कि बीस दिन पहले एक बैंड पार्टी का वाहन सड़क से जा रहा था तो तार सटने से चिंगारी निकल गई और चलती गाड़ी से ड्राइवर नीचे खुद गया। इसके पहले अक्तूबर में हुए मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्राॅली जा रही थी। शाॅर्ट सर्किट से चिंगारी निकलने लगी तो बच्चे कूद गए थे। इस मौके पर सबकी सांस अटक गई थी। एक बार स्कूल बस में भी शाॅर्ट सर्किट हुआ था।
छह माह पहले लगाया खंभा
हनुमान मंदिर से भगवान चौराहे पर जाने वाले रोड पर सड़क पर खंभा जर्जर हो गया है। देवरिया खास की शिक्षिका अंजना कुशवाहा ने जर्जर खंभे को दिखाते हुए कहा कि यहां खंभे के सहारे तार नहीं है, बल्कि तारों के सहारे खंभे टिका है। यहां बच्चे खेलते हैं तो डर लगता है। यहां छह माह पहले नया खंभा भी लगा दिया गया, लेकिन जर्जर खंभे को नहीं हटाया गया, जो तारों के सहारे खड़ा है। इस मार्ग से हर दिन सैकड़ों लोग आते-जाते हैं।
अधिकारियों को नजर नहीं आ रही जानलेवा समस्या
नगर पालिका परिषद रोड पर खंभे के निचले हिस्से में आधा से अधिक हिस्स जर्जर हो गया है। यह गिर जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है। इस मामले में बिजली अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं। राहगीर ओमप्रकाश ने रुककर खंभे को दिखाया और कहा कि खंभे मौत के कारण बन सकते हैं।
बीते छठ पूजा के दौरान खंभे में बिजली उतर गई थी। किसी ने शिकायत की तो सरकारी कर्मचारियों ने इस पर पॉलिथीन लपेटकर बांध दिया है। ऐसी लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
-प्रिंस वर्मा, दुकानदार राघव मोड़
मेरे घर के सामने खंभा जर्जर होकर लटक गया है। सड़क पर लटकते तारों के कारण बड़े वाहन इधर से नहीं जाते हैं। इधर से बरात नहीं जाती है। मूर्ति पूजा के दौरान चिंगारी ट्रॉली पर निकली तो बच्चे कूद गए, जबकि सभी लोग चिल्लाने लगे थे।
-चंपा देवी, गृहिणी, देवरिया खास
हनुमान नगर से भगवानपुर रोड पर लटकते तारों से बहुत खतरा है। मैंने जेई को फोटो भेजा तो तार कसे गए, लेकिन फिर भी इस रास्ते बरात नहीं जा पाती है। तार जगह-जगह टूटे हुए हैं। शिकायतों के बावजूद भी इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
-जयशंकर कुशवाहा, देवरिया खास
वर्जन
शहर में खंभे और तार बदलने का कार्य किया जा रहा है। जहां जोखिम है, उन स्थानों पर पहले कार्य कराने के निर्देश दिए जाएंगे।
-जीसी यादव, अधीक्षण अभियंता, बिजली