फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   problem in aadhar card correction

लोन लेने में बाधा बन रहीं आधार की गड़बड़ियां

Mon, 06 Jul 2020 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
problem in aadhar card correction
लोन लेने में बाधा बन रहीं आधार की गड़बड़ियां
विज्ञापन

आधार में सुधार के लिए भटक रहे पटरी दुकानदार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आधार कार्ड में संशोधन की व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने के कारण तमाम पटरी दुकानदार पीएम स्वनिधि का लाभ नहीं ले पा रहे। आवेदन के समय उन्हें ऑनलाइन ओटीपी नहीं प्राप्त होने से आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही। आधार में सुधार के लिए पटरी व्यवसायी बैंकों के चक्कर काट रहे हैं।
लॉकडाउन में बंद पड़े पथ व्यवसाय को फिर से पटरी पर लाने के लिए सरकार पटरी दुकानदारों को पीएम स्वनिधि के माध्यम से दस हजार रुपये लोन मुहैया करा रही है। इसके लिए जिले के सभी नगर निकायों में पथ विक्रेताओं से आवेदन लिए जा रहे हैं। पंजीकृत पटरी व्यवसायियों की संख्या 3636 है। इसमें अबतक 479 लोगों ने लोन के लिए आवेदन किया है। 85 आवेदन ऑनलाइन आए हैं। ऑफलाइन आए आवेदनों की संख्या 394 है। इसमें कुछ के आधार मोबाइल नंबर से लिंक नहीं हैं तो कई का बैंक खाता आधार से नहीं जुड़ा है। ऑनलाइन के दौरान ओटीपी नहीं मिल पाने के कारण आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

वर्जन
आधार में संशोधन नहीं हो पाने के चलते 75 फीसदी पटरी व्यवसायी पीएम स्वनिधि के लाभ से वंचित हो रहे हैं। प्रधान डाकघर और यूनियन बैंक पर सुबह नौ बजते ही लाइन लग जा रही है। 10:30 से 11 बजे तक ही आधार में संशोधन का कार्य हो रहा है। जबतक काउंटर की संख्या नहीं बढ़ेगी समस्या का समाधान नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनूप गुप्ता, पटरी व्यवसायी समिति जिलाध्यक्ष।
वर्जन
दस जुलाई तक 752 पथ विक्रेताओं को लोन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जो व्यवसायी डूडा की ओर से कराए गए सर्वे में पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें भी योजना का लाभ दिया जाएगा। आधार में संशोधन नहीं हो पाने की शिकायतों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
- विनोद कुमार मिश्र, पीओ डूडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed