{"_id":"5f08a8768ebc3e6358219cc1","slug":"prisoners-list-will-be-ready-deoria-news-gkp3577075190","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद बदमाशों की तैयार की जाएगी कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद बदमाशों की तैयार की जाएगी कुंडली
विज्ञापन

देवरिया। जिला जेल में बंद शातिर बदमाशों की सूची तैयार की जाएगी। आईजी जेल ने जेल अधीक्षक को सूची तैयार करने के आदेश दिए हैं। माना जा रहा है कि ऐसे बदमाशों को दूसरी जेलों में शिफ्ट करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
आईजी जेल आनंद कुमार ने पिछले दिनों जेलों में बंद बदमाशों की सूची तैयार करने के आदेश दिए। इसमें बड़े बदमाशों पर दर्ज मुकदमे और जुर्म की दुनिया में उनकी सक्रियता आदि के बारे में जानकारी जुटानी है। आईजी जेल के आदेश के बाद जेल प्रशासन के जिम्मेदार बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। कुछ दिनों में सूची तैयार कर आईजी जेल को भेज दी जाएगी। उसके बाद वहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वैसे देवरिया जेल मेें करीब बारह ऐसे बदमाश बंद हैं। इसमें कई दूसरे जिलों के रहने वाले हैं। इस बाबत जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने बताया कि जेल में बंद बदमाशों की सूची तैयार की जा रही है। यह सूची आईजी जेल को भेजी जाएगी। कुछ बदमाशों को दूसरे जिलों की जेलों में शिफ्ट किया जा सकता है।