फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Party was underway at the home of a Deoria electricity department official; two women clashed with each other

पार्टी में छेड़खानी: बिजली अफसर के सरकारी आवास पर विवाद- दो महिलाएं आपस में भिड़ी, चल थी पार्टी

Thu, 09 Jul 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 09 Jul 2026 12:47 AM IST
सार

आरोप है कि पार्टी में दो महिलाओं को बुलाया गया था। शराब पीने के बाद दोनों महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो बाद में मारपीट में बदल गया। बीच-बचाव के बावजूद स्थिति शांत नहीं हुई। विवाद बढ़ने पर एक महिला ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। उसने अपनी शिकायत में मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Party was underway at the home of a Deoria electricity department official; two women clashed with each other
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

बिजली निगम के एक अधिकारी के सरकारी आवास पर पार्टी के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। इस पूरे प्रकरण की जांच जिला प्रशासन द्वारा गठित एक टीम भी कर रही है।यह घटना तीन जुलाई की रात शहर के ट्यूबवेल कॉलोनी स्थित बिजली निगम के एक अधिकारी के सरकारी आवास पर हुई थी।

विज्ञापन


आरोप है कि पार्टी में दो महिलाओं को बुलाया गया था। शराब पीने के बाद दोनों महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो बाद में मारपीट में बदल गया। बीच-बचाव के बावजूद स्थिति शांत नहीं हुई।
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर एक महिला ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। उसने अपनी शिकायत में मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी लेने के बाद संबंधित पक्षों को कोतवाली भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर शैलेश गौतम, नीरज पांडे, नीरज पांडे के पिता और बिजली निगम के अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश राय ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। अधीक्षण अभियंता अमित सिंह ने बताया कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed