फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Preparations underway to issue notice to the doctor in the hospital sealing case.

Deoria News: सील अस्पताल मामले में डॉक्टर को नोटिस की तैयारी

Sun, 26 Jul 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 26 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to issue notice to the doctor in the hospital sealing case.
बघौचघाट। पथरदेवा कस्बे के निजी अस्पताल को सील करने के मामले में स्वास्थ्य विभाग अब पंजीकरण में दर्ज चिकित्सक को नोटिस जारी कर जवाब मांगेगा। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि अस्पताल में पूर्व में किए गए ऑपरेशन किस चिकित्सक और किस एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की मौजूदगी में हुए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जांच में अस्पताल में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। अस्पताल को सिर्फ ओपीडी और आईपीडी संचालन की अनुमति थी। ऑपरेशन की अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद ऑपरेशन किए जाने की शिकायतें और तथ्य सामने आए हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक नोटिस में चिकित्सक से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जवाब मांगा जाएगा। इसमें पूछा जाएगा कि यदि अस्पताल उनकी डिग्री और पंजीकरण के आधार पर संचालित हो रहा था तो वह नियमित रूप से अस्पताल में क्यों नहीं रहते थे।
विज्ञापन

इसके अलावा यदि पूर्व में अस्पताल में ऑपरेशन हुए हैं तो उनका संचालन किस सर्जन ने किया और ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया देने के लिए अधिकृत एनेस्थेटिस्ट कौन था। स्वास्थ्य विभाग यह भी जांच करेगा कि जब अस्पताल आवश्यक मानकों को पूरा नहीं कर रहा था, तब वहां मरीजों को किस आधार पर भर्ती किया जा रहा था। गंभीर मरीजों का इलाज एवं ऑपरेशन कैसे किए जा रहे थे। अस्पताल के अभिलेखों और भर्ती रजिस्टर की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद पथरदेवा क्षेत्र में संचालित अन्य निजी अस्पताल भी जांच के दायरे में आ गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में कई ऐसे अस्पताल संचालित हो रहे हैं, जिनके पास आवश्यक लाइसेंस या निर्धारित सुविधाएं नहीं हैं। इन अस्पतालों में भी गंभीर मरीजों का इलाज और सर्जरी किए जाने के आरोप लगते रहे हैं।

...
कोट
अस्पताल की जांच रिपोर्ट के आधार पर अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी। यदि नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित चिकित्सक और अस्पताल संचालक पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
डॉ. प्रभात रंजन, प्रभारी, पथरदेवा पीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed