{"_id":"6245e32446b6d239f44d8774","slug":"preparation-for-white-coat-ceremony-of-medical-college-students-started-deoria-news-gkp4317438132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों की ह्वाइट कोट सेरेमनी की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों की ह्वाइट कोट सेरेमनी की तैयारी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों की ह्वाइट कोट सेरेमनी की तैयारी शुरू
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के प्रथम सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की ह्वाइट कोट सेरेमनी की तैयारी की जा रही है। इसमें छात्र-छात्राओं को सफेद कोट पहनाकर शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में सांसद, केजीएमयू के पूर्व कुलपति सहित कई अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए चिकित्सा शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अक्तूबर 2021 को सिद्धार्थनगर में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल किया था। उसके बाद प्रधानाचार्य डॉ. राकेश बरनवाल के निर्देशन में एनाटामी विभाग के अध्यक्ष प्रो. मृत्युंजय पांडेय की अध्यक्षता में गठित में सौ सीट पर प्रवेश के लिए समिति गठित की गई। माह फरवरी में मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों का प्रवेश शुरू हुआ। मेडिकल कॉलेज में 98 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है, जबकि दो छात्र आने वाले हैं। एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की 14 फरवरी से पढ़ाई शुरू हुई।
उसके बाद ओरिएंटल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। मेडिकल में पढ़ाई शुरू होने के बाद ह्वाइट कोट सेरेमनी का आयोजन किया जाता है। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन दो अप्रैल को दोपहर 12 बजे से मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थियेटर में सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इसके मद्देनजर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बायोकेमिस्ट्री विभाग के डॉ. राजीव सक्सेना तथा एनाटामी विभाग की डॉ. शालिनी गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके मुख्य अतिथि सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी होंगे, जबकि विशिष्ठ अतिथि केजीएमयू के पूर्व कुलपति डॉ. एमएल भट्ट होंगे। इसके अलावा अन्य कई गणमान्य लोग अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।