फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Preparation for vaccination will be completed in a week

एक सप्ताह में पूरी होगी वैक्सीनेशन की तैयारी

Thu, 24 Dec 2020 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Preparation for vaccination will be completed in a week
एक सप्ताह में पूरी होगी वैक्सीनेशन की तैयारी
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की तैयारी में तेजी आ गई है। स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के साथ ही वैक्सीन रखने के इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ की सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। इसे एक सप्ताह में पूरा कर लिए जाने की उम्मीद है। अगले माह तक वैक्सीन उपलब्ध होने की संभावना है।
प्रथम चरण में 12 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगेगी। जिले में 10542 सरकारी स्वास्थ्य कर्मचारियों और 1427 निजी अस्पताल और क्लीनिक के स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। वैक्सीन को रखने के लिए जिला अस्पताल परिसर स्थित कक्ष को बेहतर बनाने के साथ ही हाईटेक किया जा रहा है। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में कुल 28 डीप फ्रीजर और 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दो-दो डीप फ्रीजर लगाए जाएंगे। टीकाकरण केंद्र पर तीन कमरे होंगे। पहला कमरा वेटिंग रूम होगा, जहां टीकाकरण के लिए कर्मचारियों को बैठाया जाएगा। दूसरा वैक्सीनेशन रूम होगा, जहां टीका लगाया जाएगा। यहां पर चिकित्सकों की एक टीम स्टाफ नर्स के साथ रहेगी। एएनएम भी मौजूद रहेंगी। तीसरा कमरा ऑब्जर्वेशन रूम होगा, जिसमें टीकाकरण के बाद कर्मचारियों को करीब आधे घंटे तक रहना होगा। 30 मिनट के भीतर अगर टीका लगने वाले कर्मचारी को किसी भी प्रकार की दिक्कत होती है तो बिना किसी साइड इफेक्ट के काम आने वाली पास एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्युनाइजेशन (एईएफआई) किट के साथ एक टीम तैनात रहेगी। इसमें चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ को शामिल किया गया है। लाभार्थी को ज्यादा दिक्कत होती है तो आसपास के अस्पतालों को हाई अलर्ट पर पहले से ही रखने के प्रबंध भी किए जा रहे हैं। वेटिंग रूम में मास्क और शारीरिक दूरी का पालन कराने पर ध्यान रखा जाएगा। टीकाकरण के लिए 13 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जो स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने जारी की गाइड लाइन
वैक्सीनेशन की तैयारी को लेकर शासन ने गाइड लाइन भी जारी की है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अमित मोहन प्रसाद ने पत्र जारी किया है। कहा है कि 30 दिसंबर तक वैक्सीनेटर एवं कर्मचारियों के प्रशिक्षण पूरा करने तथा कोल्ड चेन प्वाइंट्स पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ ही अन्य इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं। कोल्ड चेन प्वाइंट पर वैक्सीन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 29 दिसंबर तक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने तथा कोल्ड चेन के लिए कक्षों के निर्माण, सुदृढ़ीकरण, नवीनीकरण कार्य 31 दिसंबर तक पूरा करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कहा है कि प्रथम चरण के टीकाकरण के स्थलों की सूची 28 दिसंबर तक तथा द्वितीय चरण के टीकाकरण के स्थलों की सूची 4 जनवरी 2021 तक तैयार कर महानिदेशक, परिवार कल्याण तथा प्रबंध निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को उपलब्ध करा दी जाए। द्वितीय चरण के वैक्सीनेटर की गणना के लिए प्रथम चरण में वैक्सीनेट होने वाले लोगों की संख्या को दो से गुणा करते हुए गणना की जाएगी।
31 तक करनी होनी बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण की व्यवस्था
वैक्सीनेशन के लिए आवश्यक हब कटर्स तथा बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण को लेकर 31 दिसंबर तक व्यवस्था कर ली जाएगी। कोरोना वैक्सीन को लेकर ट्रेनरों को दी गई ट्रेनिंग की समीक्षा 26 दिसंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी।

कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए प्रथम चरण की तैयारी की जा रही है। वैक्सीन लगाने के लिए जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के साथ ही जिले के 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सेंटर बनाया जा रहा है। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में कुल 28 डीप फ्रीजर और 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दो-दो डीप फ्रीजर लगाए जाएंगे। वैक्सीन आने पर पहले सरकारी और निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।
- डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed