{"_id":"6a2ef599cc660339980892e4","slug":"power-supply-remained-disrupted-for-six-hours-in-khukhundu-town-deoria-news-c-208-1-deo1019-184546-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खुखुंदू कस्बे में छह घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खुखुंदू कस्बे में छह घंटे गुल रही बिजली
Mon, 15 Jun 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। भीषण गर्मी में भी विद्युत कटौती रुकने का नाम नहीं ले रही है। खुखुंदू कस्बे में लगातार करीब छह घंटे तक बिजली गुल रही। नतीजा लोग गर्मी में हांफते नजर आए। इसको लेकर व्यापारियों में आक्रोश है।
खुखुंदू-नूनखार मार्ग के चौड़ीकरण के बाद बिजली के खंभों को हटाकर किनारे किया जाना था। इसका आदेश बहुत पहले आने के बाद भी ठेकेदार मनमानी करते रहा। इधर, जब भीषण गर्मी पड़नी शुरू हुई है तो अब ठेकेदार नींद से जागा है और खंभों को हटाने का काम शुरू कराया है। इसके चलते दिनभर कस्बे की बिजली गुल रहती है। व्यापारियों का कहना है कि ठेकेदार सुबह-शाम में खंभों को हटाने का काम करता तो गर्मी से थोड़ी-बहुत राहत भी मिलती और काम भी पूरा हो जाता। मगर वह ऐसा नहीं करके सुबह नौ बजे लेकर दोपहर बाद तक खंभों को हटाने का काम करा रहा है। जेई सोनू कुमार ने बताया कि ठेकेदार से सुबह-शाम खंभों को हटाने का काम कराने के लिए निर्देश दिया गया है।