फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   power cut due to thunder in 50 villages

आंधी पानी से 50 गांवों की आपूर्ति ठप, बिजली निगम को 22 लाख रुपये की चपत

Thu, 13 May 2021 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
power cut due to thunder in 50 villages
आंधी पानी से 50 गांवों की आपूर्ति ठप, बिजली निगम को 22 लाख रुपये की चपत
विज्ञापन

देवरिया। आंधी-पानी से करीब 50 गांवों की आपूर्ति अब भी ठप है। बिजली निगम को 22 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जनपद के विभिन्न जगहों पर करीब 250 से अधिक पोल टूट गए हैं। पोल-तार और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। इसे ठीक करने में निगम जुटा हुआ है।
मंगलवार और बुधवार को आई तेज आंधी ने कई गांवों की बिजली को गुल कर दिया है। जगह-जगह तार और पोल टूट जाने से बिजली बाधित हो गई है। एचटी और एलटी लाइन का तार टूटने के कारण अभी 50 गांव और मजरे प्रभावित हैं। निगम के अधिकारियों का कहना है कि करीब 250 से अधिक पोल की जरूरत है। साथ ही जब तक तार नहीं बदले जाएंगे, आपूर्ति बहाली में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पोल के लिए अभी करना होगा इंतजार
देवरिया। पोल टूटने पर बिजली निगम पोल व तार की व्यवस्था करता है लेकिन दैवीय आपदा के समय निगम स्टीमेट तैयार कर एसडीएम के जरिए जिलाधिकारी को भेजता है। इसके बाद डीएम राहत आयुक्त के पास भेजते है। इस प्रक्रिया के बाद बजट आवंटित किया जाता है। इस बार निगम ने 22 लाख रुपये के खर्च का स्टीमेट तैयार किया है। इस मद से पोल और तार की खरीदारी होनी है। इस प्रक्रिया को पूरा करने में करीब मई माह का समय लग जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसाधनों की कमी, जुगाड़ से चला रहे काम
देवरिया। बिजली निगम संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। आंधी के पहले से यहां न पोल है न तार। जिला में बिजली पोल, तार, इंसुलेटर, डिस्क, मीटर जैसा रोजमर्रा के काम में आने वाले बिजली उपकरण कमी बनी हुई है। इसके कारण निगम को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निगम के पास इस समय बिजली पोल उपलब्ध नहीं है। पोल पर फ्यूज जलने पर तार जंफर करने को विभाग के पास एक फीट तार कम है। डिस्क टूट जाने पर रबड़ या प्लास्टिक से बांधकर काम चलाया जा रहा है। आंधी के दौरान करीब एक दर्जन ट्रांसफार्मर जल गए है। टूटे पोल की जगह लोगों को बांस, बल्ली के सहारे बिजली का तार खींचने को कहा जा रहा है। पर समस्या एचटी लाइन को लेकर है क्योंकि बिना पोल के तार खींचा जाना संभव नहीं है।
कोट
आंधी में ढाई सौ से अधिक पोल टूट गए हैं। इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। दैवीय आपदा होने के कारण शासन स्तर से पोल के लिए बजट आएगा। किसी तरह बल्ली-बांस के सहारे आपूर्ति बहाल की जा रही है। -जीसी यादव, अधीक्षण अभियंता, देवरिया
ट्रांसफार्मर जलने से नाराज लोगों ने किया हंगामा
भाटपाररानी। नगर के रतसिया मोड़ स्थित आयुर्वेद कालेज का ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज दर्जनभर उपभोक्ता ने बृहस्पतिवार को विद्युत सब स्टेशन पहुंच कर हंगामा करने के बाद नगर की आपूर्ति बंद करा दी। घंटों आपूर्ति ठप रही। मौके पर जब पुलिस पहुंचे तो हंगामा करने वाले चले गए।

तीन दिन पूर्व नगर के रतसिया मोड़ स्थित आयुर्वेद कालेज का ट्रांसफार्मर जल गया था। कई बार लोगों ने ट्रांसफार्मर को बदले के लिए कहा लेकिन नही बदला गया। इससे नाराज लोग विद्युत सब स्टेशन पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि जब तक जला ट्रांसफार्मर बदला नही जाएगा तब तक नगर में कहीं भी विद्युत आपूूर्ति नहीं होगी। मौके पहुंची पुलिस को देखकर पर हंगामा करने वाले लोग चले गए। जेई सुधीर कुमार ने बताया कि कुछ लोग सब स्टेशन पहुंच कर नगर की आपूूर्ति बंद करा दी थी। ट्रांसफार्मर बदले का काम करने में कर्मचारी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed