{"_id":"686829f84fa2fc06d80ad57c","slug":"potholes-in-the-roadways-premises-were-filled-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-157551-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रोडवेज परिसर के गड्ढों को भरा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रोडवेज परिसर के गड्ढों को भरा गया
Sat, 05 Jul 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया डिपो परिसर में जगह-जगह बने गड्ढों को भर दिया गया है। इससे यात्रियों को सहूलियत होने के साथ ही बसों की सेहत भी दुरुस्त रहेगी।
पिछले तीन माह से रोडवेज परिसर में जगह-जगह गड्ढे हो गए थे। बारिश होते ही परिसर में पहुंचने वाले यात्रियों को इससे दिक्कत हो रही थी, कई यात्री खासकर बुजुर्ग इसे परिसर में गिरकर घायल भी हो रहे थे। इसे लेकर यहां आने वाले रोडवेज के जिम्मेदारों को कोस रहे थे। बारिश को देखते हुए रोडवेज प्रशासन की ओर से इन गड्ढों में दो दिनों पूर्व गिट्टियां गिराकर इसे भरवाया गया है। डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि परिसर में गड्ढों में संबंध में यात्रियों ने शिकायत की थी। समस्या को देखते हुए इसमें गिट्टियां भरवाई गई हैं। इससे यात्रियों को सहूलियत के साथ ही बसों की सेहत भी दुरुस्त होगी।