{"_id":"64627229936ae5196a0fc529","slug":"polio-drops-were-administered-to-haj-pilgrims-deoria-news-c-7-1-168184-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हज यात्रियों को पिलाई गई पोलियो ड्राॅप, लगाया गया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हज यात्रियों को पिलाई गई पोलियो ड्राॅप, लगाया गया टीका
Mon, 15 May 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 15 May 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशरन रोड़ स्थित जामा मस्जिद में हज यात्रियों का हुआ टीकाकरण ।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 68 यात्रियों की जांची सेहत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। हज जाने वाले यात्रियों के लिए सोमवार को शहर के अबूबकर नगर स्थित अंजुमन इस्लामिया जामा मस्जिद में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने एक महिला हज यात्री कुरेशा खातून को पोलियो ड्राॅप पिलाकर टीकाकरण शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की टीम ने सबसे पहले यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया और पोलियो ड्राॅप पिलाई। सीएमओ ने कहा कि हज यात्रा के लिए शासन स्तर से 68 लोगों का चयन किया गया है। इन लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई गई है। इसके मद्देनजर शिविर का आयोजन किया गया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हेल्थ चेकअप के बाद यात्रियों को पोलियो ड्राप, मेनिंगोकाकल मेनेंजाइटिस और इंफ्लुएंजा (65 वर्ष से ऊपर के लोगों को) वैक्सीन दी गई।
इस दौरान अर्बन इकाई के नोडल अधिकारी डॉ. आरपी यादव, अंजुमन इस्लामिया के सदर मोहम्मद जलालुद्दीन खान, नाजिम आफताब अहमद, खजांची इजहार उल हक बबलू, एचईओ- लाल बचन चौधरी एआरओ राकेश चंद, वीसीसीएम अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य टीम में फिजीशियन डॉ. राजेश कुमार, डॉ. जफर अनीस, फार्मासिस्ट सतीश कुमार, एलटी राजेश यादव तथा एएनएम सुनीता द्विवेदी, मीनाक्षी शाही, सोनम विश्वकर्मा, अभिषेक मिश्रा, मनोज कुमार, साहिल एवं साहिल ने हज यात्रियों के हेल्थ चेकअप एवं वैक्सीनेशन का कार्य किया।