{"_id":"6a5a820aadac32b78204db52","slug":"policemans-bike-injured-in-collision-with-goat-deoria-news-c-208-1-deo1023-187090-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बकरी से टकराई सिपाही की बाइक, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बकरी से टकराई सिपाही की बाइक, घायल
Sat, 18 Jul 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के दलपीठनी गांव के सामने शुक्रवार को ड्यूटी पर जा रहे एक सिपाही की बाइक अचानक सड़क पर आई बकरी से टकरा गई। हादसे में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल उपचार के लिए देवरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, सिपाही बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान दलपीठनी गांव के सामने अचानक एक बकरी सड़क पर आ गई। बचने का प्रयास करने के बावजूद बाइक बकरी से टकरा गई, जिससे सिपाही सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में उनके एक हाथ और पसलियों में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल सिपाही का हालचाल जाना। चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।