फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police unveiled loot to owner of petrol pump

पेट्रोल पंप मालिक को गोली मारकर लूट में तीन बदमाश गिरफ्तार

Mon, 11 Oct 2021 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
police unveiled loot to owner of petrol pump
पेट्रोल पंप मालिक को गोली मारकर लूट में तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

देवरिया। खामपार थाना क्षेत्र में बिहार के बदमाशों ने पेट्रोल पंप मालिक को गोली मारकर 1.11 लाख रुपये लूट लिया था। इसके एक दिन पहले इस गिरोह ने गैस एजेंसी के कर्मचारी से 32 हजार रुपये लूटा था। एसओजी, खामपार और बनकटा एसओ ने इस गिरोह के तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास लूट के 63 हजार रुपये, मोबाइल फोन, पिस्टल और घटना में प्रयुक्त चोरी की बाइक बरामद हुई है। खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने पंद्रह हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। जबकि लूट के शिकार व्यापारियों ने पुलिस टीम को सम्मानित करने का वादा किया है।
रविवार को एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 24 अक्तूबर को थाना खामपार क्षेत्र के ग्राम माड़ीपुर के पास से गैस डिलिवरी वैन के चालक से बदमाशों ने 32 हजार रुपये लूट लिया था। दूसरे दिन 25 अक्तूबर को इसी थाना क्षेत्र के भिंगारी बाजार से भटनी रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के मालिक उमेश राय को बदमाशों ने गोली मार कर 1.11 लाख रुपये, मोबाइल फोन लूट लिया।
विज्ञापन

इस मामले के पर्दाफाश के लिए एसओ खामपार विपिन मलिक, बनकटा एसओ घनश्याम सिंह और एसओजी प्रभारी अनिल यादव को जिम्मेदारी दी गई। रविवार की सुबह घटना में शामिल बदमाशों की लोकेशन चकिया कोठी मोड़ के पास मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बाइक सवार तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान इनकी पहचान मनोज, मुलायम कुमार, मंटू राम निवासी बनथरिया थाना-भोरे जनपद-गोपालगंज बिहार के रूप में हुई। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ कह तो पता चला कि इन बदमाशों ने ही दोनों घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त चोरी की बाइक, लूट की रकम में से बचे 63,700 रुपये, पेट्रोल पंप से लूटे दो मोबाइल फोन, गैस डिलिवरी वैन चालक से लूट का मोबाइल फोन, तीन कारतूस, पिस्टल बरामद की हैै। एसपी ने घटना का पर्दाफाश करने वाले टीम की अगुवाई कर रहे सीओ पंचम लाल को प्रशस्ति पत्र देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के खुलासा करने वाली टीम में शामिल रहे
एसओजी के दरोगा संतोष सिंह, अश्वनी कुमार सिंह, आलोक सिंह पटेल, दीवान धनन्जय श्रीवास्तव, सिपाही मेराज अहमद, दिव्यशंकर राय, सुदामा यादव, प्रशांत शर्मा, राहुल सिंह. विमलेश सिंह, सुधीर मिश्रा सर्विलांस सेल आदि शामिल रहे हैं।
घटना से पहले की थी रेकी
बिहार के पकड़े तीन बदमाशों के बारे में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं कि कुशीनगर में एक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले थे। इसके लिए रेकी कर पूरी योजना बना चुके थे लेकिन इससे पहले पुलिस ने पकड़ लिया। इसी तरह की घटनाओं को गोरखपुर सहित अन्य जनपदों में अंजाम दे चुके हैं। पकड़े गए बदमाश मनोज ने सिवान के एक व्यक्ति से पिस्टल खरीदी थी। पट्टीदारों से विवाद के कारण उनको धमकाता भी था। बदमाशों में से एक की ससुराल भी बनकटा थाना क्षेत्र में है। घटना के पहले भिंगारी मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप की रेकी कर बदमाशों ने पता किया था कि सीसीटीवी कैमरा नहीं है। इसका फायदा उठा कर घटना को अंजाम दे दिया।

दोनों घटनाओं को फर्जी बता रही थी पुलिस
देवरिया। लूट की घटनाओं का पर्दाफाश कर पुलिस वाहवाही लूट रही है। जबकि शुरुआती दौर में खामपार के एसओ उसे फर्जी बता रहे थे। 24 अक्तूबर को थाना खामपार क्षेत्र के ग्राम माड़ीपुर के पास से गैस डिलिवरी वैन के चालक से बदमाशों ने 32 हजार रुपये लूट लिया था। एसओ ने अधिकारियों को भी इस मामले में गुमराह किया। लेकिन पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने हड़ताल की चेतावनी दी तो एसपी ने सख्त लहजे में एसओ को चेतावनी दी और एसओजी को भी इस मामले में लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed