फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police raid in dharmendra singh murder

हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस मार रही छापा

Sun, 21 Jun 2020 09:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
police raid in dharmendra singh murder
हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी
विज्ञापन

धर्मेंद्र सिंह हत्याकांड: दोनों गांव के बीच तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात
वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की बढ़ सकती है संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/बरहज। दियारा क्षेत्र में शनिवार की दोपहर हुई धर्मेंद्र सिंह की हत्या के आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। कई आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। अन्य फरार हो गए हैं। उनके संभावित ठिकानों तक पुलिस पहुंची थी, लेकिन सफलता नहीं मिली है। वहीं, वायरल वीडियो में पिटाई करने वालों की संख्या अधिक है। इसके आधार पर मुकदमे में उनका नाम बढ़ सकता है।
बरहज थानाक्षेत्र के पैना गांव के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र सिंह (40) की शनिवार की दोपहर दियारा में उनकी छावनी के पास लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। धर्मेंद्र के भतीजे नीतेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मौना गढ़वा गांव के मथुरा चौहान, छोटेलाल चौहान, रवींद्र चौहान, अशोक चौहान, सदानंद, राजेश, मानसिंह चौहान समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। कुछ आरोपियों को तो पुलिस हिरासत में ले ली थी, लेकिन तमाम लोग फरार हो गए थे। दो गांवों के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए शनिवार को चार थानों की फोर्स लगाई गई थी तो रविवार को पीएसी तैनात कर दी गई। बरहज पुलिस ने आरोपियों की तलाश में शनिवार की रात और रविवार को कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के वायरल वीडियो में हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र सिंह की लाठियों से पिटाई करने वालों की संख्या नामजद किए गए लोगों से अधिक है। वीडियो के आधार पर पुलिस उनकी पहचान कर नाम प्रकाश में लाएगी। हिरासत में लिए गए लोगों से बरहज पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

दो चिकित्सकों की टीम ने किया पोस्टमार्टम
बरहज। हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र सिंह के शव का पोस्टमार्टम दो चिकित्सकों की टीम ने किया। उसके सिर में 10 अधिक चोट है। अधिक रक्तस्राव होने से धर्मेंद्र की मौत हुई थी। विवाद की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने रात में ही धर्मेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करा दिया था। प्रशासन ने रात में ही शव का दाह-संस्कार भी करा दिया। दोनों गांवों में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है। धर्मेंद्र की पत्नी सुमन सिंह हत्या का इंसाफ मांग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूकदर्शक बनी रही पुलिस
देवरिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन वह मूक दर्शक ही बनी रही। आरोपियों की संख्या अधिक और उनके हाथ में बड़ी-बड़ी लाठियां थीं। इसलिए पुलिस उनका कुछ नहीं कर पाई।

वर्जन-
धर्मेंद्र की हत्या के मामले में केस दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। घटना के वीडियो के आधार पर आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। - डॉ. श्रीपति मिश्र, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed