फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police ki pathshala lar

आपात स्थिति का करें मुकाबला, पुलिस आपके साथ : सीओ

Sat, 30 Jul 2022 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
police ki pathshala lar
लार के स्वामीदेवानंद पीजी कॉलेज में पुलिस पाठशाला को सम्बोधित करते सीओ देवआनंद - फोटो : SALEMPUR
आपात स्थिति का करें मुकाबला, पुलिस आपके साथ : सीओ
विज्ञापन

स्वामी देवानंद पीजी एवं इंटर कॉलेज में छात्राओं को दी गई कानून की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। क्षेत्राधिकारी सलेमपुर देव आनंद ने कहा कि आत्मविश्वास के साथ बेटियां लक्ष्य प्राप्ति की ओर आगे बढ़ें। पुलिस को अपना मित्र समझें। विपरीत हालात में घबराएं नहीं। इससे समस्या बड़ी हो जाएगी। वह शुक्रवार को स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज मठ लार में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि स्कूल आने-जाने के दौरान अगर कोई समस्या आती है तो अभिभावक को अवश्य बताएं। पुलिस समाज की सुरक्षा के लिए है। स्कूल-कॉलेज आते-जाते समय छात्राओं को समूह में चलना चाहिए। डटकर मुकाबला करने से परेशानी कम होगी। किसी अनजान व्यक्ति को अपना मोबाइल नंबर और व्यक्तिगत जानकारी न दें।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी। साथ ही इससे बचाव के उपाय एवं गुड टच व बैड टच के बारे में भी बताया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 आदि के उपयोग के बारे में बताया। कहा कि इन नंबरों पर शिकायत करने वाली छात्राओं का नाम गोपनीय रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी नीलम यादव ने आत्मनिर्भर बनने के बारे में बताया। कार्यक्रम में 250 छात्राएं शामिल रहीं। इस दौरान प्रधानाचार्य शत्रुघ्न तिवारी, प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह, खरवनियां चौकी इंचार्ज शहनवाज हुसैन, डॉ. अरविंद मणि, फिरोज लारी, हरेराम यादव, वसीम अहमद, संतोष कुमार, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
स्पीकअप
कानून के दम पर ही छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। पुलिस की पाठशाला में महिलाओं के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी हुई। इसको वह दूसरों को भी बताएंगी।
-अनामिका
विपरीत परिस्थितियों में आत्मविश्वास नहीं खोना है। तभी सफलता मिलेगी। पुलिस की पाठशाला के आयोजन से हमारा मनोबल बढ़ा है। कठिन परिस्थितियों का सामना करने की सीख मिली।
-रीना
साइबर अपराध से बचाव कैसे करना है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल कैसे करना है। इसके बारे में सटीक जानकारी मिली। आगे भी ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। यह छात्राओं के हित में है।

-शबनम
पुलिस की पाठशाला में नियम-कानून के बारे में जानने को मिला। शिकायत कहां और कैसे करनी है, इस बारे में भी सही जानकारी हुई। यहां मिली जानकारी को अपनी सहेलियों से भी साझा क रूंगी।
-पूजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed