{"_id":"635d68fec6a9052599282cce","slug":"police-ki-pathshala-in-nps-deoria-news-gkp4555284189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन से करें पढ़ाई, जीवन के हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन से करें पढ़ाई, जीवन के हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में बोलते सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी
- फोटो : DEORIA
मन से करें पढ़ाई, जीवन के हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
नेशनल पब्लिक स्कूल में सीओ सिटी ने छात्र-छात्राओं को दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/सोनूघाट। क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि अच्छी शिक्षा का जीवन में बहुत महत्व होता है। यह बात इसको पूर्ण कर लेने के बाद समझ में आती है। आप जिस उम्र में हैं, अभी वहां मन में घूमने, मस्ती करने का ख्याल ज्यादा आता होगा। जबकि सही बात तो यह है कि यही पढ़ाई का वह समय है जब आपकी नींव मजबूत होती है।
उन्होंने कहा कि लक्ष्य बनाकर पूरे मन से पढ़ाई की जाए तो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता अवश्य मिलेगी। इस जनपद के लोग देश के हर हिस्से में बेहतर पदों पर कार्य कर रहे हैं। ऐसे में यह आपकी भी जिम्मेदारी है कि अपने जिले का मान-सम्मान बढ़ाने में बढ़-चढ़कर योगदान दें।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चल रहे अपराजिता अभियान के तहत शनिवार को नेशनल पब्लिक स्कूल सोंदा के परिसर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में वह विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में 254 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
पुलिसिंग के बारे में कहा कि यह ऐसा विभाग है जहां दंड देने की शक्ति दी गई है और जिसके पास यह होता है समाज में हमेशा उसे नकारात्मक दृष्टिकोण से देखा गया है। जबकि समाज में अच्छी व्यवस्था रहे, इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस निभाती है। कोई परेशान करता है तो इसे परिजनों, शिक्षकों या पुलिस को अवश्य बताएं।
यूपी पुलिस ने नए हेल्पलाइन नंबर 1930 की शुरुआत की है, जिस पर ऑनलाइन ठगी की शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम पर कोई परेशान कर रहा है तो इसकी शिकायत भी इस पर की जा सकती है। चार से पांच दिन के अंदर संबंधित व्यक्ति का खाता मेटा की ओर से फ्रीज किया जाएगा, ऐसा इस कंपनी और यूपी पुलिस के बीच टाइअप हुआ है।
आभार प्रधानाचार्य मुदुला सिंह बघेल व संचालन 12वीं की छात्रा श्रेया त्रिपाठी ने किया। प्रबंध निदेशक संजय शंकर मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान राजीव शंकर मिश्र, सौरभ शंकर मिश्र, विपिन गुप्ता, अंबिका दत्त पांडेय, खुशबू जायसवाल, राजश्री यादव, वर्तिका शुक्ला, अनिल मिश्र, संजीत तिवारी, अश्वनी ओझा आदि मौजूद रहे।
विद्यार्थियों से सीधे किया सवाल, नहीं आने पर खुद बताया
विद्यार्थियों के बीच सीओ सिटी बिल्कुल गुरु के रूप में रहे। छात्राओं से पूछा कि उनके पाठ्यक्रम में कौन से लेखक और कवि हैं। हिंदी व अंग्रेजी के नामी लेखकों के नाम उनकी रचनाएं, कविताएं क्या हैं, नहीं बता पाने पर इसके बारे में खुद बताया। मौके पर ही हरिवंश राय बच्चन की कविता, जो बीत गई सो बात गई, इस आकाश को देखो कितने इसके तारे टूटे.., सुनाया। बताया कि बच्चन उस दौरान ऐसे पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने पीएचडी अंग्रेजी में पूर्ण की।
स्पीकअप
सीओ सर की क्लास में काफी कुछ सीखने को मिला। वह पुलिस अधिकारी कम शिक्षक अधिक दिखे। लेखकों, कवियों के नाम पूछा, पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी ली, यह काफी अच्छा लगा।
-नित्या मल्ल
पुलिस की पाठशाला काफी ज्ञानयुक्त एवं प्रेरणा देने वाला रहा। पुलिस विभाग के एक अधिकारी अपना कीमती समय विद्यार्थियों को दिए, पढ़ाई के अलावा पुलिसिंग, महिला सुरक्षा की जानकारी मिली।
-सभ्यता मिश्रा
अब तक शिक्षकों से ही पढ़ते आ रहे थे। किसी पुलिस अधिकारी की कक्षा में बैठने उन्हें सुनने का पहली बार मौका मिला। उन्होंने अपने पढ़ाई के समय की बात की, पाठ्यक्रमों से जुड़े सवाल किए।
-तृप्ति मणि
अपराजिता अभियान के तहत हम लोगों को कई तरह की जानकारियों से अवगत कराया गया। इस दौरान मिली शिक्षा को अपने जीवन में उतारकर भविष्य में हमेशा बेहतर करने का प्रयास क रूंगी।
-साक्षी मणि त्रिपाठी