फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police ki pathshala in dinanath pg college

परेशानी आए तो हेल्पलाइन की मदद लें छात्राएं

Tue, 23 Feb 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
police ki pathshala in dinanath pg college
दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय में अमर उजाला के तरफ से आयोजित पुलिस की पाठशाला को एसपी ? - फोटो : DEORIA
परेशानी आए तो हेल्पलाइन की मदद लें छात्राएं
विज्ञापन

एसपी ने अभिभावक की तरह स्नातक, परास्नातक की छात्राओं को दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने कहा कि छात्राएं एवं महिलाएं मोबाइल का प्रयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें। मोबाइल आपकी सारी सूचनाओं को स्टोर कर रहा है। सोशल मीडिया पर सक्रियता कम करें। इस पर आजकल उल्टे-सीधे मैसेज आ रहे हैं। आज के दौर में साइबर क्राइम का ग्राफ सबसे ज्यादा बढ़ा है। वह मंगलवार को दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी कॉलेज में अमर उजाला अपराजिता अभियान में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में छात्राओं एवं एनएसएस से जुड़ीं स्वयंसेविकाओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि यह वर्ष नारी सशक्तीकरण का है। सीएम ने खुद शारदीय नवरात्र से लेकर चैत्र नवरात्र तक को मिशन शक्ति के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। अपने को कभी कमजोर न समझें, समस्या होने पर पुलिस की ओर से जारी 112, 1090 और एंटी रोमियो टीम से संपर्क करें। कहा कि वही व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ता है जो अपने वर्तमान से असंतुष्ट रहता है। आगे बढ़ने के लिए अंसतोष बहुत जरूरी है। कहा कि पुलिस छात्राओं-महिलाओं की सुरक्षा के लिए हरदम तैयार है। महिलाओं की समस्या महिला सिपाही ही सुन रही हैं। पारिवारिक विवाद को दूर करने के लिए पुलिस की ओर से ऐच्छिक ब्यूरो चलाया जा रहा है, जहां पति-पत्नी के बीच का विवाद काउंसिलिंग कर दूर कराया जाता है। इस दौरान प्राचार्य डॉ. अंजलिका निगम, राजेश भारती, डॉ. अल्पना सिंह, महेश, पंकज कुमार शुक्ला, डॉ. चंद्रभूषण, ध्रुवनारायण वर्मा, दिनेश रावत, रोहित रावत आदि मौजूद रहे। इस दौरान 147 छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कविताओं और शायरी के जरिए छात्राओं से किया कनेक्ट
मंगलवार को कप्तान, पुलिस कम गुरु व काउंसलर की भूमिका में ज्यादा नजर आए। मशहूर कविताओं के साथ ही शायरी व आमदिन में प्रतिदिन सामने आने वाले उदाहरणों के जरिए छात्राओं को खुलने, अपनी बात रखने का पूरा अवसर देते हुए उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। कुछ किए बिना जय-जयकार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती..., वहशी जमाना है हर हाथ में पत्थर है, बच जाएगा जमाना तो उसका मुकद्दर है.., सहित आम जीवन में पुलिसिंग के दौरान आने वाले अनुभवों से भी उन्हें दो-चार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला एसओ ने छात्राओं को नोट कराया एंटी रोमियो टीम का नंबर
महिला थाने की एसओ शोभा सिंह सोलंकी ने सभी छात्राओं को एंटी रोमियो टीम की इंचार्ज प्रियंका मिश्रा का मोबाइल नंबर 7839871248 सभी छात्राओं को नोट कराया। उदाहरण सहित बताया कि विपरीत परिस्थिति आए तो कहां से मदद मिलेगी। मौके पर ही एसपी ने छात्राओं से शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए विभाग की ओर से जारी किए गए ह्वाट्सअप नंबर 7839861987 पर उनके सुझाव भी मांगे।
स्पीकअप
पढ़ाई के लिए कॉलेज से घर की दूरी ज्यादा है। कोई परेशान करें तो ऐसे हालात में क्या करें। इस सवाल पर एसपी ने रोचक ढंग से उदाहरण के साथ जवाब दिया। कवि हरिवंश राय बच्चन की लाइनें सुनाकर बताया कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
-रिंपी चौहान
अगर कोई ब्लैकमेलिंग करने पर उतारू हो तो उससे कैसे निपटा जाए। ऐसे लोगों की शिकायत कहां की जा सकती है। कप्तान ने 1090 पर कॉल करने की सलाह दी। बताया कि इसके लिए जिले के साइबर सेल को भी मजबूत बनाया गया है।
-शीतल चौहान
असफल होने पर डिप्रेशन से कैसे बचा जाए। इस पर एसपी ने बताया कि असफलता एक चुनौती है। उन्होंने महापुरुषों व मशहूर व्यक्तियों की जीवनी पढ़ने एवं फेल होने पर इससे सीख लेकर आगे बढ़ने की बात कही। उनकी बातें बहुत प्रेरक लगीं।

-दीपिका यादव
मोटिवेशनल स्पीच सुनते हैं और यू-ट्यूब पर भी ऐसे कार्यक्रम खूब देखते हैं, यह दो-तीन दिन तक मन मस्तिष्क पर रहता है, फिर भूल जाता है, इससे कैसे पार पाया जाए। एसपी ने कहा कि ध्यान केंद्रित कर इस समस्या पर काबू पाया जा सकता है।
-सुरभि विश्वकर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed