फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police investigation focused on witchcraft, family disputes and money.

Deoria News: तंत्र-मंत्र, परिवारिक विवाद और पैसों पर टिकी पुलिस की जांच

Sun, 28 Sep 2025 08:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:25 AM IST
विज्ञापन
Police investigation focused on witchcraft, family disputes and money.
कलावती हत्याकांड : सीसीटीवी कैमरे की साथ संदिग्धों की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस की पांच टीमें
विज्ञापन

- गांव के एक युवक समेत पांच संदिग्धों से की जा रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
भरोहिया (गोरखपुर)। पीपीगंज थाना क्षेत्र के भुईधरपुर गांव निवासी कलावती यादव (55) हत्याकांड की जांच अब तंत्र-मंत्र, पारिवारिक संबंधों और लेनदेन के विवाद पर केंद्रित है। घटना से जुड़े हर सुराग को जुटाने के लिए पुलिस की पांच टीमें छानबीन कर रही हैं। जांच के सिलसिले में पुलिस ने शक के दायरे में आए गांव के पांच युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं कलावती की बहू उतरा देवी से भी पूछताछ की जा चुकी है।

कलावती यादव की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया है। बृहस्पतिवार दोपहर घर से दवा करने के लिए निकलीं कलावती यादव की देर रात गला काटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उनका शव सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला था। उनका सिर धड़ से अलग था और कपड़े में लपेटकर पास रखा गया था। पोस्टमार्टम के बाद देर रात सिसई घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे राजेश और जितेंद्र के गुजरात में होने के कारण पौत्र पवन ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

पुलिस अब हत्या की वजह तलाशने में जुटी है। पुलिस की पांच टीमें घटना के हर पहलू की छानबीन कर रही हैं। घटनास्थल से फॉरेंसिक सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। इस बीच शक के दायरे में आए गांव के पांच युवकों को हिरासत में लिया गया है, जबकि बहू उतरा देवी से लंबी पूछताछ की जा चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार, हत्या के पीछे कई संभावित कारण हो सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में तनाव और विवाद की बातें सामने आ रही हैं। इसके अलावा यह भी बताया गया कि कुछ लोग तंत्र-मंत्र और बलि देने की बात कर रहे हैं। तीसरा एंगल आर्थिक भी है। कलावती ने हाल ही में दो भैंसें बेचकर लगभग एक लाख रुपये अपने पास रखे थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हत्या के पीछे इन तीनों पहलुओं में से कोई एक या उनका संयोजन जिम्मेदार हो सकता है। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई स्पष्ट सुराग हाथ नहीं आया है, लेकिन जांच लगातार जारी है। अधिकारी पूरे घटनास्थल और संबंधित लोगों से जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल के सीडीआर से कातिलों की तलाश में जुटी पुलिस
एसएसपी के निर्देश पर एसओजी, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस सेल, दो सीओ और स्थानीय थानों की पुलिस मिलाकर पांच विशेष टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों ने मृतका की बहू और बेटी समेत करीब आधा दर्जन संदिग्धों के नंबर की कॉल डिटेल निकाल रही है। इसके साथ ही मृतका के गांव से लेकर पीपीगंज तक जाने वाले रास्तों और नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाई जा रही है।


इसलिए शक के घेरे में आई बहू और बेटी
डॉग स्क्वॉड टीम ने भी घटनास्थल पर तीन बार खोजी कुत्तों के साथ सर्वेक्षण किया, जिसमें कुत्तों ने सीधे मृतका के घर और उसके सामने लगे नल तक का रास्ता तय किया और वापस वहीं रुके। इसी आधार पर पुलिस ने मृतका की बहू और बेटी को शक के घेरे में रखा है और उनसे गहन पूछताछ कर रही है। इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि कलावती देवी की गला काटकर धारदार हथियार से हत्या की गई, और एक ही वार में उसकी मौत हुई।

मृतका के जेवर थे मौजूद
जांच में जुटी टीम ने लूट के एंगल से भी जांच शुरु की थी, लेकिन तलाशी के दौरान मृतका के कान और नाक के जेवर सुरक्षित मिलने और कोई ठोस सबूत न होने के कारण इस एंगल को फिलहाल खारिज कर दिया गया है।

---

कोट
सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सीडीआर की जांच के आधार पर जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है। संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जल्द इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर बिंदु पर जांच कर रही है।

- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed