{"_id":"60f1cb798ebc3ed83c701197","slug":"police-deoria-news-gkp402110945","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों की तलाश में बलिया जाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों की तलाश में बलिया जाएगी पुलिस
विज्ञापन
बदमाशों की तलाश में बलिया जाएगी पुलिस
- मझवलिया पुलिया के पास कार लूट का मामला, वारदात को अंजाम देने से पूर्व बलिया के एक होटल में ठहरे थे बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू(देवरिया)। मझवलिया गांव के पुलिया के पास से लूटी गई लग्जरी कार के मामले में पुलिस बदमाशों की पहचान करने के लिए बलिया जाएगी। वारदात को अंजाम देने से पूर्व बदमाश बलिया के एक होटल में ठहरे थे। वैसे पुलिस बदमाशों की धड़पकड़ के लिए सर्विलांस का भी सहारा ले रही है। अब देखना यह है कि पुलिस को कब तक सफलता मिल रही हैं। उधर, पुलिस ने अब तक इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के सीते बिहार कालोनी दुबग्गा निवासी पप्पू अली पुत्र शाकिर अली की स्विफ्ट डिजायर कार 11 जुलाई को तीन लोगों ने लखनऊ से देवरिया आने के लिए बुक कराई। पुलिस के मुताबिक, पप्पू अली कार लेकर जब देवरिया पहुंचे तो यहां से फिर तीनों ने चालक से बलिया में किसी से रकम पाने की बात कहकर वहां जाने के लिए कार बुक करा ली। बलिया से लौटते समय 13 जुलाई की देररात मझवलिया-गड़ेर मार्ग पर मझवलिया स्थित पुलिया के पास चालक का हाथ पैर बांधकर बदमाशों ने उसे पुलिया के नीचे फेंक दिया और कार लेकर भाग निकले।
चालक ने बुधवार को 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस चालक को लेकर घटना स्थल पर पहुंची। चालक ने पुलिस से पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। इसके बाद थाने पर भी पहुंच कर आप बीती बताई।
विज्ञापन
बदमाश जहां-जहां रुके थे, पुलिस उन ठिकानों पर पहुंचकर बदमाशों के बारे में जानकारियां जुटा रही हैं। पुलिस बलिया जाने की भी तैयारी में है। पुलिस का कहना है कि चालक ने बताया था कि बदमाश बलिया के एक होटल में ठहरे थे। पुलिस की निगाह अब उस होटल पर टिकी हैं। सूत्रों की माने तो पुलिस होटल में जमा आईडी कार्ड और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के सहारे बदमाशों तक आसानी से पहुंच सकती है। बहरहाल जो भी हो पुलिस कार लूटकांड में बिना मुकदमा दर्ज किए ही तहकीकात कर रही है। पुलिस का कहना है कि चालक ने अभी तहरीर नहीं दी है। इस कारण मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया है। एसओ अनिल कुमार यादव ने बताया कि कार और बदमाशों की तलाश के लिए चिह्नित छापा मारा जा रहा। बलिया के होटल में भी जाकर जांच पड़ताल की जाएगी। जिससे बदमाशों की धड़पकड़ में मदद मिलेगी।