फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police could not produce CCTV footage in court

Deoria News: पुलिस अदालत में पेश नहीं कर पाई सीसीटीवी फुटेज

Mon, 04 May 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 04 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Police could not produce CCTV footage in court
देवरिया। अवैध असलहे का सप्लायर बताकर बरहज पुलिस ने जिस अभिषेक यादव को गिरफ्तार किया है, उससे संबंधित सीसीटीवी फुटेज और असलहे का फिंगर प्रिंट पुलिस सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत नहीं कर पाई।
विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तारी की एफआईआर में लिखा है कि अभियुक्त अपना लोकेशन छिपाने के लिए मोबाइल साथ नहीं रखता और कोर्ट में दाखिल आवेदन में बताया है कि अभिषेक की गिरफ्तारी के बाद घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान मोबाइल मिला, जिसमें असलहों की फोटाे है।
विज्ञापन

अभिषेक यादव की गिरफ्तारी के बाद जब उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, तब उसके अधिवक्ता ने यह आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे थाने बुलाकर कई दिन तक बैठाए रखा और मोलभाव करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात नहीं बनी तोअवैध असलहे के साथ फर्जी गिरफ्तारी दिखा दी। इस पर कोर्ट ने बरहज पुलिस को थाने का सीसीटीवी फुटेज और असलहे का फिंगर प्रिंट कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए। अगले दिन पुलिस ने मोहलत मांगी थी। शनिवार को इस मामले में सुनवाई थी।

सीजीएम कोर्ट में बरहज पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को परिसर की गोपनीयत का हवाला देते हुए पेश नहीं किया। वहीं फिंगर प्रिंट के संबंध में बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के दौरान हुए प्रयास के चलते असलहे पर कई लोगों के हाथ लगे हैं, जिससे असली फिंगर प्रिंट नहीं मिल पा रहा है।
पुलिस जल्द ही इस मामले के अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत करेगी। साथ ही पूरी जांच रिपोर्ट भी प्रेषित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed