फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police caught two youngster girls

Deoria News: अपहृत दो किशोरियों को मुंबई व गुजरात से पुलिस ने पकड़ा

Sat, 24 Feb 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 24 Feb 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
police caught two youngster girls
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। लार थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो गांवों से अपहृत हुईं किशोरियों को पुलिस टीम ने नवी मुंबई व गुजरात से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर पकड़ा है। पुलिस ने दोनों किशोरियों को न्यायालय में पेश कर सीडब्ल्यूसी बयान के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है।
लार थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों की किशोरियों के गायब होने की परिजनों की ओर से मिली लिखित शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर तलाश में जुटी थी। इसी बीच अपहृत किशोरी की लोकेशन गुजरात के बिखलापुर में मिली। उसके बाद उपनिरीक्षक गोविंद सिंह, कांस्टेबल मिठाई लाल यादव, विपिन चंद, महिला कांस्टेबल सुमन पांडेय व लक्ष्मी विश्वकर्मा ने मौके पर पहुंच कर किशोरी को बिखलापुर गुजरात की एक बोलेरो कंपनी से पकड़ लिया।
विज्ञापन

वहीं, गुजरात से लौटते समय पुलिस को दूसरी अपहृत किशोरी की लोकेशन नवी मुम्बई महाराष्ट्र में मिली। जानकारी मिलने पर उपनिरीक्षक गोविंद सिंह पुलिस टीम के साथ गुजरात से नवी मुम्बई महाराष्ट्र के लिए निकल गए। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने किशोरी को नवी मुंबई से पकड़ कर दोनों किशोरियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में किशोरियों के सीडब्ल्यूसी बयान के बाद दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि दोनों किशोरियों को पकड़कर न्यायालय में बयान के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed