फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police caught two pickups full of animals along with the driver...

Deoria News: आपसी विवाद में मारपीट, चार महिलाओं समेत आठ पर केस दर्ज

Thu, 13 Jul 2023 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police caught two pickups full of animals along with the driver...
कोतवाली थाना क्षेत्र के पड़री तिवारी गांव में दो पक्ष में हुआ था विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के पड़री तिवारी गांव में मंगलवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गई थी। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पुलिस ने मामले में दोनों पक्ष से चार महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के पड़री तिवारी गांव निवासी अंकित यादव पुत्र भोला यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि मंगलवार शाम उदयनारायण, बृजलाल यादव व सुनील यादव के घर की महिलाओं के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी बीच सुनील की पत्नी ऊषा देवी उसके परिवार से गाली-गलौज करने लगीं। जब वह और उसकी मां ने गाली देने से मना किया तो अमरीश पुत्र बृजलाल यादव व विशाल पुत्र सुरेंद्र यादव लाठी-डंडों से मारने लगे, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। शोर मचाने पर गांव के कई लोग आ गए, जिससे उसकी जान बची। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में कराया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने उषा देवी, अमरीश यादव व विशाल यादव के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष की विद्यावती देवी पत्नी बृजलाल यादव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बगलगीर जमीनी विवाद के चलते बसंती देवी पत्नी उदयनरायन यादव व शांती देवी पत्नी उमाशंकर यादव व कविता देवी पत्नी भोला यादव व मनीष यादव पुत्र उमाशंकर यादव व अंकित यादव पुत्र भोला यादव गोलबंद होकर लाठी-डंडा से लैस होकर उसके दरवाजे पर चढ़कर गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। घर कोई पुरुष मौजूद नहीं था। देवरानी को भी घेरकर मारापीटा। बीच-बचाव करते समय घर आए रिश्तेदार विशाल की भी पिटाई की। डायल 112 नंबर पर फोन की। कोतवाली पुलिस ने बसंती देवी, शांति देवी, कविता देवी, मनीष यादव व अंकित यादव के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रभारी कोतवाल रामचंद्र सिंह यादव ने बताया कि मारपीट के मामले में दोनों तरफ से केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed