फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police arrested two people in connection with the beating of a student.

Deoria News: छात्र की पिटाई के मामले में पुलिस ने दो को उठाया

Tue, 30 Dec 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 30 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Police arrested two people in connection with the beating of a student.
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के डुमरिया लाला गांव में आठवीं के छात्र को बुलाकर पिटाई करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो युवकों को हिरासत में ले लिया। दोनों से अभी पूछताछ कर रही है। खुखुंदू क्षेत्र के डुमरिया लाला गांव निवासी रामबिहारी प्रसाद का बेटा रितेश कुमार (15) बगल गांव नारायनपुर में कक्षा आठवीं में पढ़ाई करता है। एक पखवाड़ा पहले किसी बात को लेकर रितेश का दोस्तों से विवाद हो गया था। हालांकि इसके बाद मामला शांत हो गया। सोमवार को रितेश के किसी दोस्त ने उसके मोबाइल फोन पर बात कर उसे गांव के बाहर बुलाया और वहां पहले से मौजूद आठ-दस युवकों ने घेरकर उसकी पिटाई कर दी। मंगलवार को गांव से दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed