फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police are clueless in the girl's murder case, awaiting the viscera report.

Deoria News: बच्ची हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली, विसरा रिपोर्ट का इंतजार

Thu, 25 Sep 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 25 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Police are clueless in the girl's murder case, awaiting the viscera report.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। बरवा सेमरा गांव में शनिवार की शाम को खेलते समय रहस्यमय ढंग से लापता पांच साल की बच्ची प्रिया यादव की हत्या क खुलासा नहीं हो सका है। चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
रविवार की सुबह बच्ची का क्षत-विक्षत शव गन्ने के खेत से मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण इस हत्याकांड में शामिल लोगों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस उन्हें विसरा जांच रिपोर्ट के आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दे रही है। पुलिस की इस थ्योरी से परिजनों में असंतोष है।
विज्ञापन

क्योंकि बंजरिया गांव के डीजे संचालक हीरालाल शर्मा के हत्याकांड के खुलासे की थ्योरी उनके भरोसे को तोड़ रही है। जानकारी के अनुसार, बरवा सेमरा गांव निवासी राजू यादव की पांच वर्षीय बेटी प्रिया यादव शनिवार की शाम को गांव के शिव मंदिर के पास सहेलियों के साथ खेलने गई थी। उसी दौरान वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। रविवार की सुबह उसका क्षत-विक्षत शव गन्ने के खेत में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की रात में ही पुलिस ने प्रिया की मां सुनीता देवी की तहरीर पर अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज किया था। वारदात के चौथे दिन भी पुलिस हवा में तीर चला रही है। पुलिस के हाथ अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है। इससे गांव के लोगों का आक्रोश चरम पर है। उधर, पुलिस के मुताबिक बच्ची के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।
विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस मामले में पीड़ित परिवार और ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस विसरा जांच रिपोर्ट के नाम पर मामले को लंबा करने की कोशिश कर रही है, ताकि कुछ दिनों बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाए।
उनका आरोप है कि थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में भी इसी तरह एक डीजे संचालक की हत्या हो गई और पुलिस विसरा जांच रिपोर्ट आने की बात कहकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इस पूरे घटनाक्रम में प्रिया के पिता राजू यादव और गांव के लोगों का कहना है कि विसरा रिपोर्ट से सिर्फ मौत के कारण का पता चल पाएगा, इस मामले में शामिल अपराधियों का पता लगाने का काम पुलिस प्रशासन का है।
अधिकतर ग्रामीण यह कहते सुने गए कि बच्ची के लापता होने के तत्काल बाद ग्रामीणों के साथ पुलिसकर्मियोंं मौके पर पहुंच कर ड्रोन कैमरे और डॉग स्क्वायड की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिसकर्मी और ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में घुस कर तलाशी की, मगर बच्ची का कोई अता पता नहीं चला था।

सुबह सड़क के चंद कदम भीतर ही उसी गन्ने के खेत से शव बरामद हुआ। इससे आशंका है कि जो लोग इस वारदात में शामिल हैं, वे बच्ची को अपने पास रखें हों और रात के समय सुनसान देखकर उसका शव फेंक दिया हो। इस एंगल से भी पुलिस को जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed