{"_id":"628a7775f0ab734be90722f8","slug":"police-and-administration-removed-encroachment-deoria-news-gkp437781214","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारियों से जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारियों से जुर्माना वसूला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारियों से जुर्माना वसूला
रुद्रपुर। नगर के सड़कों की पटरियों पर कब्जेदारों को हटाने के लिए रविवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। करीब चार घंटे की कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने सड़क की पटरी और नालियों से कब्जा को हटाया। प्रशासन के सख्त कार्रवाई को देख कब्जेदारों में हड़कंप मच गया। चौराहों पर खुद ही लोग अतिक्रमण हटाने लगे। इस दौरान व्यापारियों ने चिह्नांकन करा कर अतिक्रमण हटाने की मांग की। प्रशासन ने आठ व्यापारियों से जुर्माना वसूला।
उपजिलाधिकारी संजीव कुमार उपाध्याय, सीओ जिलाजीत के नेतृत्व में प्रशासन ने कोतवाली के समीप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। दुकानदार नालियों के ऊपर तक दुकान लगा रखे थे। नगर पंचायत प्रशासन ने बुलडोजर लगवा कर टीनशेड, सीढ़ी को उजाड़ दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट के निकट अतिक्रमण हटा कर रास्ता चौड़ा कराया गया। यहां व्यापारियों ने प्रशासन से चिन्हाकंन करा कर अतिक्रमण की मांग की, तो प्रशासन ने सख्ती दिखाई। प्रशासन के सख्त तेवर देख अवैध अतिक्रमणकारी बैकफुट पर हो गए। जामुनी चौराहे से सेमरौना चौराहे तक प्रशासन ने नालियों के ऊपर दुकान लगाए लोगों को हटवा दिया। सेमरौना चौराहे से आदर्श चौराहे तक सड़क की पटरियों पर बिल्डिंग मैटेरियल वालों ने कब्जा कर रखा था। प्रशासन ने सामानों को हटवा दिया। प्रशासन की कार्रवाई की खबर पर खजुहा चौराहा, आदर्श चौराहा और बस स्टेशन पर दुकानदार खुद ही अतिक्रमण हटाने लगे। अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई के बाद नगर के मुख्य बाजार की सड़कों पर राहगीरों को राहत मिली। एसडीएम ने कहा कि अतिक्रमण किए लोगों से जुर्माना भी वसूला जाएगा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगा। इस अवसर पर कोतवाल विजय सिंह, आयुब खां, रामविनोद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
प्रशासन-व्यापारियों और नेताओं में हुई झड़प
बरहज। शासन के निर्देश पर रविवार को पुलिस प्रशासन, नगरपालिका कर्मियों के साथ अभियान के तहत अवैध कब्जा खाली कराने पहुंचा। मुख्य चौक पर प्रशासन का बुलडोजर चलने पर अवैध अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। कुछ व्यापारी और नेता सड़क पर उतर गए। सभी अधिकारियों से मिले 72 घंटे का हवाला देते हुए विरोध करने लगे। अधिकारियों, व्यापारियों और नेताओं में तीखी झड़प भी हुई।
विज्ञापन
दिन में करीब 10 बजे एसडीएम गजेंद्र सिंह, सीओ देवआनंद, एसओ जयशंकर मिश्र, ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण खाली कराने के लिए मुख्य चौक पर पहुंचे। प्रशासन का बुलडोजर मुख्य चौक से पैना मार्ग की ओर कब्जा मुक्त खाली कराने में जुट गया। इसी बीच दर्जनों की संख्या में कुछ व्यापारी और नेता भी पहुंच गए। अधिकारी जहां शासन के निर्देशों की दुहाई दे रहे थे। वहीं व्यापारी नपा कार्यालय में हुई बैठक में दिए 78 घंटे का हवाला दे रहे थे। काफी तीखी डड़प के बाद व्यापारी वापस लौटे। अधिकारियों ने सायं चार बजे तक अवैध अतिक्रमण हटा लेने को कहा। अतिक्रमण स्व: नहीं हटाए जाने पर सख्ती किए जाने का चेेतावनी दिया। अधिकांश व्यापारी अपनी दुकान के सामने से अतिक्रमण हटा लिए थे। शाम साढ़े चार बजे तक सर्चिंग अभियान चलाया गया। जिसके तहत कुछ जगहों पर अवैध अतिक्रमण हटाया गया। दूसरी ओर भलुअनी चौराहे पर थानाध्यक्ष मुकेश मिश्र ने भी शासन के निर्देश पर अतिक्रमण खाली कराते हुए चेतावनी दिया। मौके पर अजय कुमार यादव, सोनित कुमार, अखिलेश कुमार, आशीष, देवेंद्र, पूर्व चेयरमैन अजीत जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, मुरारी अग्रवाल, मनोज गुप्त, आनंद सिंह, अजय सिंह, जोखन बाबू, सरवन, अनूप साहा, रतनबीर आदि मौजूद रहे। एसडीएम गजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैफिक समस्याओं को लेकर अतिक्रमण खाली कराया जा रहा है। दोबारा अतिक्रमण मिलने पर कार्रवई किया जाएगा।
अतिक्रमण हटाओ अभियान से मची अफरातफरी
भाटपाररानी। नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सालों से अतिक्रमण कर बनाए गए पक्के चबूतरों को प्रशासन ने जेसीबी लगवा कर तोड़वा दिया। एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने सख्त हिदायत भी दी। इसके अलावा सड़कों पर स्थित पेड़, टेलीफोन के खंभे आदि भी हटवा दिए गए, ताकि जाम और दुर्घटना से बचाव हो सके।
अभियान स्टेशन मोड़ से आरंभ होकर स्टेशन रोड, मालवीय मोड़, दुर्गा मंदिर रोड ,मस्जिद रोड, चिकटोली, मिशन रोड, रतसिया मोड़, थाना रोड होते मालवीय रोड तक चला। दुकानदारों के बनवाए गए पक्के चबूतरे, सीमेंटेड सीढ़ियां, पोल आदि जेसीबी लगाकर तोड़ दिए गए। कई दुकानों का चालान भी काटा गया। इससे पूरे दिन नगर में अफरातफरी का माहौल रहा। अभियान में नायब तहसीलदार करण सिंह, सीओ पंचम लाल, नगर पंचायत के ईओ प्रमोद कुमार, कर्मचारी अजय आर्य के अलावा नगर पंचायत के सफाई कर्मी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। नायब तहसीलदार करण सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अतिक्रमण हटाने में जुटा प्रशासन
भागलपुर। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सड़कों, बाजारों, चौराहों से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। भागलपुर कस्बे के मार्गों, बस स्टैंडों पर वाहनों और यात्रियों का आवागमन सुगम बनाने के लिए बरहज के नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, एसओ मईल अनिल कुमार ने पुलिस बल के साथ रविवार को कस्बे का निरीक्षण किया। सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को हटवाया और चेतावनी दी कि वे लोग सड़क से अतिक्रमण हटा लें नहीं तो बल प्रयोगकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। इस दौरान अतिक्रमण करने वाली जगहों को भी चिह्नित किया गया। बाजार में दुकानदारों से अपना सामान दुकान के अंदर रखने की अपील की गई। इस दौरान पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।