फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Playing with snake was heavy, youth lost his life

Deoria News: सांप से खेल पड़ा भारी, गई युवक की जान

Mon, 06 Feb 2023 10:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 06 Feb 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Playing with snake was heavy, youth lost his life
संतोष की फाइल फोटो
देवरिया। जिले के खुखुुंदू थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में बाइक सवार एक युवक सांप पकड़ने के बाद उसके साथ खेल दिखाने लगा। इसकी कीमत युवक को जान देकर चुकानी पड़ी। लोगों के काफी मना करने के बाद भी सांप के साथ खेल रहे युवक को सांप ने जीभ पर डंस लिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जमुआ गांव में रविवार की शाम को जहरीला सर्प ग्रामीणों ने देखा तो गांव निवासी संतोष को पकड़ने के लिए बुलाया। संतोष ने महज 10 मिनट में ही सांप को पकड़ लिया। उसके बाद कपड़े में लपेटकर अपने घर के पास लेकर चला आया। गांव के लोगों के सामने सांप को हाथ में लेकर करतब दिखाने लगा। कई बार लोगों ने मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इसको लेकर ग्रामीणों से उसकी बहस भी हो गई। संतोष बाइक पर सवार होकर सांप के साथ स्टंट करने लगा। उसने एक बार अपनी जीभ पर सांप से स्पर्श कराया। कभी वह सांप को कंधे में डालकर खेलने लगा तो कभी जमीन पर छोड़ दे रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे डंस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। शाम को उसकी मौत हो गई। एसओ नवीन सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed