{"_id":"644c12cd2f860d5805031778","slug":"players-protest-against-suspension-of-cricket-coach-deoria-news-c-7-1-144419-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: क्रिकेट प्रशिक्षक के निलंबन के विरोध में खिलाड़ी, दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: क्रिकेट प्रशिक्षक के निलंबन के विरोध में खिलाड़ी, दिया ज्ञापन
Sat, 29 Apr 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट प्रशिक्षक के निलंबन के विरोध में लामबंद हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ी।संवाद
- स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्रिकेट शिविर के खिलाड़ी बोले- प्रशिक्षक के खिलाफ लगाए गए हैं झूठे आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट प्रशिक्षण का निलंबित किए जाने के विरोध में शुक्रवार को यहां के खिलाड़ी आ गए। उन्होंने प्रशिक्षक पर साजिश कर झूठा आरोप लगाकर कर फंसाने की बात कही। उन्होंने प्रशिक्षक को बहाल किए जाने की मांग का ज्ञापन एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव को सौपा।
खिलाड़ियों का कहना था कि क्रिकेट प्रशिक्षक पवन कुमार गोंड को कुछ लोगों ने साजिश कर फंसाया है। प्रशिक्षण के नाम पर धन लेने का आरोप महज झूठा अफवाह है। जिन लोगों ने यह आरोप लगवाया है, वह स्टेडियम में भी हम सभी खिलाड़ियों को परेशान किया करते हैं। प्रशिक्षक को निलंबित किए जाने के बाद से ही उनका प्रशिक्षण प्रभावित हो रहा है। इससे खेल का भी नुकसान हो रहा है। मामले की पूरी जांच कराई जाए तो झूठा आरोप लगाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में वह ऐसा न कर पाएं। मांगें नहीं मानी गई तो वह लखनऊ तक जाकर अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखेंगे। उधर क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बताया कि क्रिकेट प्रशिक्षक के खिलाफ कुछ लोगों ने शिकायत डीएम से की थी। जांच में प्रशिक्षक का पक्ष भी सुना गया। इसके बाद जांच रिपोर्ट खेल निदेशालय को भेज दी गई। क्रिकेट प्रशिक्षण वहीं से निलंबित किया गया है।